शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार, 20 जनवरी 2024

मेष:
आज दिन भर संबंधियों की आवाजाही रहेगी और मेहमान नवाजी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का भी विचार बनेगा । युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। इनकम के साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर ले तो उचित होगा। किसी भी समस्या में घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें। व्यवसाय में बेहतरीन सफलता के योग बन रहे हैं, इसलिए लापरवाही और आलस्य से बचें। पूरे मन से काम करें। अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। परिवार जनों के बीच मधुर सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।
वृष:
उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है और भाग्य आपका सहयोग कर रहा है, इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे। ध्यान रखें कि कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। रुके हुए सरकारी कामों को पूरा करने में कुछ व्यवधान रहेंगे, इसलिए किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा अवश्य करें। संतान से संबंधित कुछ तनाव रहेगा। व्यवसाय में किसी कार्य विशेष को लेकर आप की साख पर सवाल उठ सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ परेशानी अनुभव करेंगे। परेशानियां कुछ ही समय के लिए हैं। नौकरीपेशा लोगों के साथ ऑफिस में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। जीवनसाथी से किसी भी मुद्दे पर सलाह लेना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन:
घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी या किसी मांगलिक अवसर पर जाने का निमंत्रण मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में भी व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी घर परिवार पर बना रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें तथा कहीं भी वार्तालाप करते समय संयमित व्यवहार रखें। थोड़ी सी सावधानी आपकी तरक्की में सहायक रहेगी। जल्दबाजी तथा भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें। इससे कोई गलती होने की आशंका है। कारोबारी नजरिये से समय में अनुकूलता आ रही है। व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य शुरू होने से आय की स्थिति बढ़ेगी और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। परंतु किसी नए काम की योजना बनाना अभी उचित नहीं है। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर घर में सुख शांति और अनुशासन व्यवस्थित रखेंगे। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से भी दूर रहें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों के प्रति लापरवाही करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
कर्क:
आज कुछ खास जानकारियां हासिल होंगी और किसी खास प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना लाभदायक साबित होगा और आप अपनी मेहनत और पराक्रम द्वारा अपना कोई सपना साकार कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ और सशक्त बनेगी। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में भी किसी पर भरोसा भी ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अभी किसी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। अति आत्मविश्वास रखना भी नुकसान का कारण बनता है। मार्केटिंग या मीडिया से जुड़ी जानकारियां हासिल करें। किसी भी मुश्किल हालात में मनन-चिंतन करने से आपको नकारात्मक हालातों से निकलने में मदद मिलेगी। व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको प्रसन्नता और खुशी देगी। अपनी ऊर्जा और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें। इससे तनाव और थकान से राहत मिलेगी।
सिंह:
आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा और आपको अपनी किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। इसके लिए विशेष रुप से प्रयासरत रहें। धर्म-कर्म संबंधी कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी तथा सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान बना रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अपनी फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाएं। बेहतर होगा कि फिजूल के संपर्कों से दूर ही रहें, क्योंकि इनसे समय और पैसा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। विपरीत परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में काम बढ़ेगा, लेकिन अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता से समझौता न करें। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। आपको अपने प्रयासों के उचित परिणाम भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा उचित आहार लें। मौसम के परिवर्तन से खुद सचेत रखना जरूरी है।
कन्या:
रुके काम व्यवस्थित करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक संस्था में भी आपका योगदान रहेगा। घर का माहौल सुकून और शांति पूर्ण रहने से आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। फाइनेंस संबंधी कोई भी कदम उठाने से पहले उससे संबंधित जानकारी अवश्य हासिल कर ले। वरना बाद में पछतावे की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित लोगों की बातों में ना आए तथा अपने कार्य पर ही ध्यान दें। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अभी कुछ मुश्किलें रह सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से नई संभावनाएं जरूर मिलेगी। विस्तार संबंधी किसी भी वस्तु को गंभीरता से लें। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस के कामों में आपके प्रदर्शन से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी तालमेल व सामंजस्य बहुत उत्तम बना रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें तथा उनका उचित ध्यान रखें।
तुला:
कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वापसी हो सकती है। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा से आज राहत मिलेगी। भविष्य संबंधी फैसले लेने की हिम्मत मिलेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी होगी। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। सकारात्मक बने रहे। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने अंदर शक, वहम जैसी स्थिति ना आने दे। व्यर्थ की बातों को दिमाग में रखने से निर्णय भी गलत होंगे। साथ ही वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। संबंधों को खराब होने से बचाना आपकी जिम्मेदारी है। कारोबारी विस्तार संबंधी कोई योजना हाथ में आएगी। पूरी एकाग्रता से उस पर कार्य करें, क्योंकि भविष्य में आप के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। व्यवसाय में सहयोगियों की मदद से आप अपने कामों को अच्छे से निपटा लेंगे। सरकारी नौकरी में विशेष जिम्मेदारी मिलने से काम बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव रहेगा तथा शारीरिक क्षमता में भी कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
वृश्चिक:
विशिष्ट लोगों के संपर्क में रहने से आपकी विचार शैली में नयापन आएगा साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा तथा खुद को ऊर्जावान और स्फूर्ति महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग और मार्गदर्शन भी बना रहेगा। बच्चों की कोई गतिविधि मन को प्रसन्न करेगी। निकट संबंधियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि आपको विचलित कर सकती है। गुस्से और आवेश में आने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। कोई यात्रा का प्रोग्राम है तो फिलहाल स्थगित कर दें। बिजनेस में निजी व्यस्तता के चलते कोई भी फैसला लेने में हिचकिचाहट होगी। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा। पेपर्स तथा फाइलों से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के ऊपर अधिक कार्यभार रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ज्यादा ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी।
धनु:
इस समय ग्रह स्थिति आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने की ऊर्जा प्रदान कर रही है। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का भरपूर सदुपयोग करें। कोई परिवारिक मसला हल हो सकता है। बच्चों की तरफ से भी कोई सुखद समाचार मिलेगा। घर में निर्माण चल रहा है तो समर्थ से ज्यादा पैसा ना लगाए, अन्यथा लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। ईगो और गुस्से की वजह से घर का माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में धैर्य और संयम बना कर रखना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। वर्तमान व्यवसाय पर किसी नए काम की योजना क्रियान्वित हो सकती है। अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें। निकट भविष्य में इसके उचित परिणाम मिलेंगे। नौकरी में साथ काम करने वाले लोग आपके खिलाफ कुछ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहना जरूरी है। आपसी सामंजस्य के अभाव में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तकरार रह सकती हैं। परंतु जरा सी समझदारी वातावरण को पुनः सामान्य कर देगी। तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा भीड़-भाड़ और पॉल्यूशन में जाने से भी परहेज करें।
मकर:
कोई कार्य अटका हुआ है तो आज कोशिश करने पर पूरा हो सकता है। हालांकि परिश्रम और मेहनत की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के साथ उपहारों का आदान-प्रदान भी होगा। बच्चों के साथ उनके कार्यों में योगदान देना उनको खुशी देगा। कोई भी कार्य बहुत सोच समझ कर करें, थोड़ी सी लापरवाही से किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती है। किसी भी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले परिवारजनों की राय अवश्य लें। स्थान परिवर्तन का मन है, तो जल्दबाजी न करके अच्छे समय का इंतजार करें। कारोबारी नजरिये से समय सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। अपने हिसाब किताब में भी पारदर्शिता बनाकर रखें। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम की भावना रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। जिसकी वजह आपकी लापरवाही ही है। अपना ध्यान रखें तथा उचित इलाज लें।
कुंभ:
घर में नवीनीकरण अथवा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग होगी। स्त्रियां अपने घरेलू कार्यों को सहजता और सरलता से पूरा कर लेंगी और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी उनका ध्यान केंद्रित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण यात्रा भी संभव है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें, उनके द्वारा आपको कोई उचित निर्णय मिल सकता है। युवाओं को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास भी करना पड़ेगा। कभी-कभी किसी की नकारात्मक बात आपको आहत करेगी। प्राणायाम करना उचित रहेगा। व्यवसाय में आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी तथा लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। पार्टनरशिप करने संबंधी कोई योजना है, तो तुरंत अमल करें। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझाव को प्राथमिकता मिलेगी। घर-परिवार में सुखद और शांतिपूर्ण स्थिति रहेगी। अचानक ही किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। प्रेम संबंधों में कुछ कटुता आ सकती है। मौसम से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां तंग करेंगी। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।
मीन:
प्रॉपर्टी की खरीद फिरोख्त संबंधी गतिविधि चल रही है तो आज कार्य संपन्न हो जाएगा। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा भी आपको आशीर्वाद व कोई मूल्यवान उपहार प्राप्त होगा। सावधान रहें आपकी कोई खास बात सार्वजनिक हो सकती है। दूसरों की समस्या में उलझने की बजाए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। कोई पेमेंट रुकने से दिक्कतें आएंगी। कारोबार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रभावशाली और राजनीतिक संपर्क सूत्रों की मदद से व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी, महत्वपूर्ण एग्रीमेंट भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए भी ट्रांसफर और तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन को मधुर बनाकर रखना आपका दायित्व है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने ब्लड प्रेशर की भी जांच करवाते रहें।

