शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार,19 जनवरी 2024

मेष:
मेष राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। समय का सदुपयोग करना आपकी क्षमता पर भी निर्भर करता है। घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी काम शुरू होगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में हिचकिचाने की बजाय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभाल कर रखें, किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दें, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कारोबार में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल जाएंगे, इसलिए पूरा ध्यान काम पर दें। पेमेंट भी समय पर मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा, जरूरी फैसले खुद ही लें। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।
वृष:
दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। युवाओं का किसी प्रोजेक्ट के प्रति किया गया प्रयास सफलता की ओर बढ़ेगा। मेहमानों की अधिक आवाजाही आपको परेशान कर सकती है। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है और इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। धैर्य और संयम रखने से निदान मिलते जाएंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं संपन्न हो सकती हैं और सभी काम सुचारु रूप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव ज्यादा रहेगा, इस कारण अधिकारियों से तनाव रहेगा। परिवार के प्रति समर्पण और प्रेम की भावना रखने से सुख-शांति रहेगी। ध्यान रखें कि विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
मिथुन:
दिन सुखद व्यतीत होगा। आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी किसी गंभीर विषय पर चर्चा रहेगी, और आपके सुझाव को प्राथमिकता भी मिलेगी। दोपहर बाद कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है। सहज और शांत चित्त बने रहें। तनाव लेने से इसका नकारात्मक प्रभाव आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है। किसी अशुभ समाचार को सुनकर अपनी मनोस्थिति को विचलित ना होने दें। धैर्य रखें। कारोबारी व्यवस्था में बदलाव होंगे। मशीनरी से जुड़े बिजनेस में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे भी करने पड़ सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों पर ध्यान देने से फायदेमंद स्थिति बनेगी। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अगर साथी को मनाना पड़े तो देर ना करें। कुछ उपहार भी देना अच्छा रहेगा। आपकी ही लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठ सकती है। लापरवाही करना उचित नहीं है।
कर्क:
कोई गलतफहमी है, तो उसे दूर करने के लिए अच्छा समय है। किसी भी पैतृक मामले को आसानी से सुलझाया जा सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं को उचित सफलता मिलेगी।
अपनी वस्तुओं का ध्यान स्वयं रखें। वरना नुकसान हो सकता है। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। विशेष तौर पर महिलाएं अपने आत्म सम्मान को बनाकर रखें। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय पर अपना ध्यान केंद्रित रखें तथा अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ भी संबंध मधुर बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय सचेत रहें, वरना लापरवाही से कोई समस्या बढ़ सकती है। घर के सभी सदस्यों तथा जीवन साथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। इससे तनाव, अवसाद जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।
सिंह:
अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से वार्तालाप करके आपको कुछ नई जानकारियां मिलेंगी तथा सुकून भी रहेगा। युवाओं की कोई दुविधा दूर होने से वे राहत की सांस लेंगे तथा कोई बड़ा फैसला लेने की भी हिम्मत आएगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्या दूर होगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। किसी मित्र के साथ मनमुटाव जैसी स्थिति बन रही है। बातचीत करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा मानहानि की आशंका है। घर में अचानक मेहमानों के आने से व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। कारोबार बढ़ाने की योजना पर काम होगा और सफलता भी मिलेगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई तनाव दूर होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बड़ी डील होने की संभावना है। तनाव को बिजनेस पर हावी न होने दें। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल व अनुशासन बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। अत्यधिक थकान और कार्यभार की वजह से कार्य क्षमता व शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।
कन्या:
कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और साथ ही कई नई जानकारियां भी मिलेंगी। परंतु दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय अपनी कार्यक्षमता और योग्यता पर अधिक विश्वास रखें। किसी खास व्यक्ति की समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। किसी भी तरह का व्यवधान आने पर तनाव हावी ना होने दें। क्योंकि उचित समय आने पर अपने आप ही काम बनते जाएंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उधार लेना पड़ सकता है। समझदारी और शांति से दिनचर्या व्यवस्थित रखें। कारोबार में तय रणनीति बनाकर काम निपटाएं। इससे अंदरूनी व्यवस्था में सुधार होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में तेजी आएगी। साथ ही आय की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कुछ दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं। जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों का उचित सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मेहनत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। आराम के लिए भी उचित समय निकालें तथा उचित आहार भी लें।
तुला:
किसी खास काम की योजना बनाई है, तो आज उस पर काम होगा, हालांकि कुछ मुश्किलें भी आएंगी, लेकिन साथ ही साथ उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अकस्मात खर्चे भी सामने आ सकते हैं। अपनी पारिवारिक समस्याओं को खुद ही सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्तियों से राय ना लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबारी नजरिये से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आर्थिक परेशानी के कारण रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है। पारिवारिक सदस्यों के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध रहेंगे। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। आराम करने के साथ-साथ बढ़ती ठंड से भी अपना बचाव रखें।
वृश्चिक:
आज संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि लाभदायक भी रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आप अपने आत्मविश्वास और सूझबूझ द्वारा किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकाल लेंगे। फाइनेंस अथवा लेनदेन संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। इससे आपको निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप और रोक-टोक करने से परिवार जनों की नाराजगी भी हो सकती हैं। कारोबार में ज्यादा इनवेस्ट न करें, नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप की योजना है तो तुरंत उस पर काम करना ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है। जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। और संबंध प्रगाढ़ होंगे। तनाव और चिड़चिड़ापन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
धनु:
आज दिन पर कुछ मिला-जुला प्रभाव बना रहेगा। अपने किसी विशेष कार्य को पूरा करने में घनिष्ठ मित्र का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे पहचान बनेगी। युवाओं को मेहनत करने पर अपने किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। यह समय कुछ धैर्य और संयम से भी व्यतीत करने का है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल के लिए प्रयास तो करने ही पड़ेंगे। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा जरूर करें। मंदी के बावजूद कारोबार में फायदेमंद स्थितियां बनी रहेंगी। इस समय किसी पर भरोसा रखना ठीक नहीं है। कारोबारी महिलाएं अपने किसी विशेष प्रयास में सफलता पा लेंगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। कुछ समय आध्यात्म या एकांत में जरूर व्यतीत करें।
मकर:
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और पहचान भी बढ़ेगी। घर की साफ-सफाई तथा सुधार संबंधी कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। परिजनों के साथ मिल-बैठकर मनोरंजक वार्तालाप होगा। युवा वर्ग ध्यान रखें कि अनुभव की कमी से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले उचित जानकारी हासिल करें। सरकारी कार्य संबंधी कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें। तनाव लेने की बजाए समस्याओं का हल ढूंढना आपकी मुश्किलों को कम करेगा। व्यावसायिक विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी अमल करना उचित नहीं है। किसी नई तकनीक आदि का प्रयोग करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। ऑफिस में डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। वैवाहिक संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही रखना स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है। हालांकि थोड़ी सी सावधानी और संयम आपको स्वस्थ भी रखेगा।
कुंभ:
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा और किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत महसूस करेंगे। बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होंगी। इससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। उधार या लोन लेने की योजना बन रही है तो अपनी सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। आपकी किसी गतिविधि की वजह से घर में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए ज्यादा रोक-टोक ना लगाएं तथा अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। कारोबार में किसी विशेष गतिविधि में चल रहे व्यवधान दूर होंगे और किसी नए काम की शुरुआत भी होगी। अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखकर पूरी तरह मेहनत करें और अपनी कार्यप्रणाली को दूसरों के समक्ष उजागर ना करें। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। घर तथा व्यवसाय में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में छोटी सी लापरवाही को लेकर अलगाव जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। जोखिम वाली गतिविधियों से दूर रहें। चोट आदि लगने की स्थिति बन रही है। इस समय वाहन भी बहुत सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है।
मीन:
मीन राशि के लिए ग्रह स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है, इनका भरपूर सम्मान करें और पूरे आत्मविश्वास से अपनी उपलब्धियां हासिल करने के लिए मेहनत करें। निश्चित ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मानजनक स्थिति रहेगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बनती है तो इसके जिम्मेदार आप ही होंगे। इस पर मनन और चिंतन करना जरूरी है। इस समय आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद ना करें। किसी प्रतिष्ठित कारोबारी का मार्गदर्शन आपके भविष्य संबंधी रास्तों को प्रशस्त करेगा। पब्लिक डीलिंग, मीडिया और मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी, लेकिन अंदरूनी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। नौकरी में सुकून रहेगा। घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। जिन व्यक्तियों को थायराइड है वह लोग अपनी जांच अवश्य करवाएं। वैसे स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

