आवाज: हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

आवाज: हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा
Spread the love

 

अंकिता हत्याकांड से जुडे़ वीआईपी का नाम उजागर करने की फिर उठायी मांग

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य  के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजधानी दून में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेसियों ने अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग उठाई।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अंकिता हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसी सड़कों पर उतरे। हाथीबड़कला से गांधी पार्क तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता हत्या कांड में उनके माता पिता ने एक वीआईपी का नाम लिया है। लेकिन सरकार उस वीआईपी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश भर में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल उस वीआईपी का नाम उजागर कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो यह समझा जाएगा कि वीआईपी सत्तापक्ष का है और जानबूझ कर सरकार उसे बचाने का काम कर रही है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। जिसकी ओर शासन का कोई ध्यान नहीं है।

Parvatanchal