शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 17 जनवरी 2024

 

मेष:
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका निदान संभव है। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे। कोई फैसला भी आपके पक्ष में ही होगा। सकारात्मक बनें। ध्यान रखें कि आपका थोड़ा सा भी क्रोध और उतावलापन बनते कार्यों में विघ्न डाल सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखें। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार ना करें तो उचित रहेगा। आपकी व्यवस्थित कार्य प्रणाली से व्यावसायिक व्यवस्था सुचारु रुप से चलती रहेगी। मशीनरी संबंधित कामों में दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा मकैनिक से पूरी जांच-पड़ताल करवा लें। मार्केटिंग से जुड़े काम सावधानी से करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा जिससे पारिवारिक वातावरण सुखद तथा अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द जैसी शिकायत महसूस होगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।

 

वृष:
कलात्मक गतिविधियों में रुचि रहेगी तथा व्यक्तिगत कार्य भी आसानी से संपन्न होंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। इसकी वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। अपनी फिटनेस में भी आप समय देंगे। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। हॉस्पिटल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं। ध्यान रखें, कि घर में अधिक डिसिप्लिन बनाकर भी रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। कारोबार बढ़ाने वाली योजना पर काम करने के लिए अच्छा समय है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव होंगे जो बेहतर रहेंगे। पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम का तनाव रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। युवा वर्ग को कोई घनिष्ठ मित्र के मिलने से खुशी महसूस होगी। अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

 

मिथुन:
व्यक्तिगत तथा बाहरी गतिविधियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा।लापरवाही की वजह से कुछ व्यवधान आ सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। इससे आप की कार्य क्षमता प्रभावित होगी। जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। क्योंकि इन कार्यों के लिए अभी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी और आपको मेहनत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई उपलब्धि मिलने से सुकून मिलेगा। मार्केट में आपकी उचित साख बनी रहेगी। रोजगार के लिए कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अगर विवाह योग्य लोगों की विवाह के लिए कोई बात चल रही है तो उसका परिणाम सकारात्मक रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकान से सुकून पाने के लिए किसी एकांत स्थल पर जरूर जाएं। मेडिटेशन करें और मौन रहे।

 

कर्क:
ग्रह गोचर सकारात्मक रहेगा, इसका उचित सदुपयोग करें। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह अल्प प्रयास से ही सफल हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति पूर्णत: ध्यान केंद्रित रखें। अपनी दैनिक कार्य प्रणाली को व्यवस्थित रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं। आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें। व्यवसाय में कर्मचारियों तथा सहयोगियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। परंतु बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा। घर में परिवार जनों के बीच सुखद सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। नकारात्मक गतिविधियों तथा आदतों से दूर रहें। इसकी वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

 

सिंह:
व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। उधार दिए हुए पैसे की वसूली भी संभव है। किसी भी परिस्थिति में समता की स्थिति रखें। आलस और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। इसलिए मन को संयमित रखें तथा झूठे दोस्तों से भी दूरी बना कर रखना जरूरी है। घर के बड़े बुजुर्गों की राय पर अवश्य ध्यान दें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। कारोबार में किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से व्यवस्था में सुधार आएगा। किसी रुके हुए कार्य के होने की संभावना है। परंतु टैक्स संबंधी फाइलों को कंप्लीट रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं, इसलिए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत भी बन सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे। डायबिटिक लोग लापरवाही ना करें। उचित परहेज रखना आपको समस्या से राहत देगा। मेडिटेशन और व्यायाम अवश्य करें।

 

 

कन्या:
आज कुछ अनुभवी लोगों से मिल मुलाकात होगी तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में योगदान देने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा और निर्णय लेने की क्षमता भी उचित होगी। अपने कार्यों में ही व्यस्त रहे। दूसरों के झमेले में ना पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच ना करें। कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की स्थिति बन रही है। कोई नया ऑर्डर या अनुबंध हासिल हो सकता है। इसलिए प्रयासरत रहें। परंतु ध्यान रखें कि जानकारी के अभाव में कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। युवाओं के प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से मांसपेशियों तथा सर्वाइकल का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।

तुला:
आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक परिश्रम करने के लिए तैयार रहेंगे और इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। कुछ समय घर में बागवानी करने तथा बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कोई खास वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। किसी अवस्था में अपने स्वभाव तथा विचारों को शांत और सकारात्मक बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां बिगड़ जाती हैं। अत्यधिक कार्यभार की वजह से अपने काम को अन्य सदस्यों के साथ बांट लें, अन्यथा महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। अपने व्यावसायिक कार्यों में परिवारजनों का भी सहयोग लेना उचित रहेगा। किसी भी तरह का लेनदेन करते समय पक्के बिल का ही इस्तेमाल करें। मीडिया से संबंधित संपर्कों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। इनकम पहले से बेहतर होगी। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से परहेज रखें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। साथ ही योगा, एक्सरसाइज ऐसी गतिविधियों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

वृश्चिक:
वरिष्ठ तथा अन्य अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सानिध्य मिलेगा और समस्याओं के उचित समाधान भी मिलेंगे। आपको अपनी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है, इसलिए अपने कार्यों में पूरी तरह फोकस रहें। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। कहीं पर भी वाद-विवाद की स्थिति से दूर ही रहें। वार्तालाप करते समय स्थिति का अवलोकन करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि दूसरों की बातों में आकर आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, जिसका असर आपके परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। बिजनेस में बाहरी लोगों से आपको व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकते हैं, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। किसी की बातों में ना आकर अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें। ऑफिशल मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

 

धनु:
व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे उसमें कामयाब भी रहेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से आपके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहें। व्यक्तिगत व्यवस्था की वजह से पारिवारिक गतिविधियों में उचित समय नहीं दे पाएंगे। बच्चों की योजनाओं में उनका सहयोग करना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ रुपए-पैसे संबंधी कार्यों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतर उपलब्धियां मिल सकती हैं। परंतु साथ ही कुछ रुकावटें आने से परेशानियां भी बनी रहेंगी। इस समय वर्तमान स्थितियों को देखते हुए धैर्य और संयम बनाकर रखना ही उचित है। ऑफिस में राजनीति जैसी गतिविधियों से दूर रहें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी सामंजस्य में कमी आएगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। इस मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ और पोल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।

 

मकर:
अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। आपके आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत के उत्तम परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठ तथा प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। फोन और इंटरनेट के जरिए सब के संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें। कारोबार में विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं तो व्यावसायिक कार्य प्रणाली की नई-नई गतिविधियों पर भी ध्यान देना होगा। ऑफिस के अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।

 

कुंभ:
आज कुछ खास लोगों से मेल जोल करने का मौका मिलेगा और साथ ही कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपकी उपलब्धियों और सेवा सुश्रुषा से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। दिन सकारात्मक व्यतीत होगा। आज किसी भी तरह की यात्रा को टालना आपको किसी समस्या से बचाएगा। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, इसकी वजह से वर्तमान में भी समस्याएं उठ सकती हैं। अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा संबंधी अनुकूल परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिलेगा। जिससे व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। कोई ऑफिशियल टूर संबंधी प्रोग्राम बनेगा और यह यात्रा के लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रहेगी। परंतु इसके अनुकूल परिणाम मिलने से नकारात्मक असर स्वास्थ्य नहीं पड़ेगा इसलिए चिंता ना करें।

 

मीन:
मीन राशि में ग्रह गोचर कुछ इस तरह बन रहा है कि आप के स्वभाव में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। आपका दूसरों के प्रति सहयोग व मदद करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगेगा। बदलाव संबंधी कार्यों पर विचार होगा। बहुत अधिक ईगो रखने की बजाय वातावरण के अनुसार अपने आपको ढालना भी सीखना चाहिए। युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ध्यान रखें। कारोबार में किसी कर्मचारी की लापरवाही से कोई समस्या आ सकती है। गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम है। ऑफिस में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुखद माहौल रहेगा तथा सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। गैस, बदहजमी की वजह से पेट खराब रह सकता है। सुपाच्य खान-पान रखना आवश्यक है।

Parvatanchal