शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शनिवार 13 जनवरी 2024

मेष:
आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर करने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी। बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से बचाएगा। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिल सकता है, अपना मनोबल बनाकर रखें। कारोबार में उठापटक रहेगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह लें। इस समय कर्मचारियों और साथियों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरीपेशा अधिकारियों से संबंध खराब न करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा तथा घर की व्यवस्था बेहतर रखने में पारिवारिक व्यक्तियों का पूरा सहयोग रहेगा। ज्यादा थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
वृष:
घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिसकी वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे। और अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। लोगों के बीच किसी की भी आलोचना या निंदा ना करें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार की वजह से परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की अति आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवस्था अच्छी रहेगी। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे, जिसकी वजह से भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं कुछ हद तक सुलझ जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध मधुर और सौहादर्पूर्ण रहेंगे। स्वजनों व परिवार के लोगों का सहयोग आपके आत्मबल को और अधिक बढ़ाएगा। जिन व्यक्तियों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। वे अपना पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्यकता है।
मिथुन:
आज आप खुद में भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे और आप अपने बलबूते पर किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। साथ ही पिछली कुछ गलतियों से सीख कर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना कामयाबी देगा। कोई शुभ समाचार मिलने से खुशनुमा दिनचर्या व्यतीत होगी। कोई भी वाद-विवाद अथवा सरकारी मामला सुलझाते समय किसी अनुभवी के साथ विचार-विमर्श करके ही कोई कदम उठाएं। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु, वाहन आदि खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, परंतु उधारी जैसी गलती ना करें। व्यावसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बैठने में कुछ दिक्कत रहेगी। इनको सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान दें। आपको कोई उचित सलाह मिलेगी और आप बेहतरीन तरीके से निर्णय ले पाएंगे। ऑफिशियल गतिविधियों में किसी तरह की राजनीति रह सकती है। जिसकी वजह से तनावपूर्ण माहौल रहेगा। किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है। इस समय किसी भी कार्य का तनाव ना लें।
कर्क:
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के समक्ष आपके विरोधी परास्त रहेंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य भी होंगे। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी कार्य में व्यवधान आने की आशंका है, परंतु चिंता ना करें और दुबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम में लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी तथा सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण अधिकार मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। खांसी, जुकाम व गले से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
सिंह:
पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आप मैनेज भी कर लेंगे। किसी भी परिस्थिति में आपका स्वाभिमान व आत्म बल बना रहेगा। कभी-कभी गुस्से और चिड़चिड़ापन जैसे स्वभाव की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि आपकी समस्या की जड़ यही है। अपने संबंधों को मधुर रखें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखना उचित रहेगा। किसी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए उचित समय का इंतजार करें। मार्केटिंग संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव संबंधी योजना बन सकती है। तनाव और वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें वरना इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है। नियमित व्यायाम करें तथा संयमित खानपान रखें।
कन्या:
आज ग्रह स्थिति आपको कुछ खास देने के पक्ष में है, इसलिए मन लगाकर मेहनत करें और समय का भरपूर सदुपयोग करें। आपके अच्छे मैनेजमेंट की वजह से परिवार तथा व्यवसाय संबंधी गतिविधि में उचित संतुलन बना रहेगा। रिश्तो में भी मधुरता आएगी। किसी भी तरह का निवेश करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है, क्योंकि कुछ व्यवधान आने की आशंका है। पेपर वर्क करने से पहले उसका अच्छी तरह से अध्ययन करना जरूरी है। वरिष्ठ लोगों के मान सम्मान में कोई भी लापरवाही ना करें। व्यवसाय में किसी नए कार्य को शुरू करने की योजनाएं बनेंगी, परंतु मनोनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए समय लगेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में गलतफहमियां दूर होने से कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। सरकारी कार्यालय में कार्यरत लोगों को अव्यवस्था की वजह से कुछ समस्याएं झेलनी पड़ेगी।आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। लव पार्टनर के साथ भी मुलाकात होने से मन को सुकून और शांति मिलेगी। आप अपनी दिनचर्या और खानपान को लेकर अनुशासित रहेंगे। आप में ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी।
तुला:
कहीं पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है, तो आज तकाजा करने पर मिलने की संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे और नए-नए विषयों की जानकारी भी हासिल होगी। आप अपनी वाकपटुता द्वारा काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह विचार-विमर्श अवश्य करें। ध्यान रखें कि पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। किसी नजदीकी मित्र से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। सावधान रहें। व्यवसाय में बहुत मेहनत और समय देना पड़ेगा, लेकिन मनचाहे नतीजे भी मिल सकते हैं। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर भी जल्द ही काबू भी पा लेंगे। इस समय पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम की अधिकता की वजह से परिवार पर समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सभी सदस्यों का आपको सहयोग रहेगा और उचित वातावरण बना रहेगा। ज्यादा तनाव लेने की वजह से हार्मोन संबंधी प्रॉब्लम आ सकती है। प्राणायाम और योगा अवश्य करें।
वृश्चिक:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आज जिस काम को भी करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। युवाओं को मीडिया अथवा इंटरनेट के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल होंगी जिससे उन्हें भविष्य संबंधी निर्णय लेने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार होने की वजह से आप परेशान भी रहेंगे। बेहतर होगा कि अपने कार्य को दूसरों के साथ बांट लें। यह समय आत्म मनन और चिंतन करने का भी है। इससे आपको कई और उलझनों का समाधान मिलेगा।पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यवसायिक कार्य बन सकते हैं।इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। विवाहित संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
धनु:
आज किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का मौका मिलेगा। निकट संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे और खुशनुमा माहौल बनेगा। आजकल आप अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। जिसका आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें वरना कोई आपकी बातों से आहत भी हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले से खुद को अलग ही रखें। अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन भी बना रहेगा,परंतु किसी भी तरह के गैर कानूनी काम में रुचि लेना आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। नौकरी में आपकी उचित कार्य प्रणाली से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। पारिवारिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल उचित बनाकर रखें। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। खानपान के प्रति विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।
मकर:
अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से आपको नए-नए अनुभव मिलेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ समय प्रकृति के साथ रहने से आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा। किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और, ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में लें। इस समय ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। व्यवस्थित होकर आप कार्यों को अच्छी तरह अंजाम दे सकते हैं। व्यवसाय में मेहनत की अधिकता बनी रहेगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता भी करना पड़े। वर्किंग महिलाएं अच्छा मुनाफा कमाएंगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार आपके ऊपर आ सकता है। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें।
कुंभ:
आज आपको अपने किसी उलझे सवाल का जवाब मिलने वाला है, इसलिए कुछ समय एकांत अथवा आत्म मनन में जरूर व्यतीत करें। इससे सुकून और शांति मिलेगी। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी है। युवाओं को खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से खर्चा और कार्य भार बढ़ेगा। जल्दबाजी में किए गए कार्य गलत भी हो सकते हैं। मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभाल कर रखें। व्यवसाय में पूरी शिद्दत और मेहनत से काम करना लाभ के मार्ग को और अधिक प्रशस्त करेगा। कमीशन, बीमा आदि से संबंधित कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। समझदारी रखें वरना इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
सर्दी के मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव करें। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा बेहतर होगा।
मीन:
आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने वाली है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय है। इसलिए इस गतिविधि में अपना अनुकूल समय लगाएं। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में आपके महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो जाएंगे। अपरिचित लोगों से संपर्क ना रखें। अन्यथा इस वजह से आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनावजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। प्रतिस्पर्धा की वजह से कार्य क्षेत्र में अपने काम पर बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। परंतु बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक व्यवस्था पर ना होने दें। जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बादी व गरिष्ठ भोजन खाने से परहेज करें।

