दुष्प्रभाव: घने कोहरे के चलते हवाई सेवाएं बाधित, सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई कोई फ्लाईट

दुष्प्रभाव: घने कोहरे के चलते हवाई सेवाएं बाधित, सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई कोई फ्लाईट
Spread the love

 

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाने के कारण सुबह एयरपोर्ट पहुंचने वाली कोई भी उड़ान एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। सुबह के वक्त देहरादून एयरपोर्ट पर अहमदाबाद और दिल्ली से दो फ्लाइट पहुंचती थी। देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में  बीती रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है।
आसपास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण विजुअलिटी काफी गिर गई है। जिस कारण सुबह के वक्त की उड़ानें एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट को सुबह 8.00 बजे एयरपोर्ट पहुंचना था। वहीं इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली उड़ान को सुबह 9.20 पर एयरपोर्ट पहुंचना था।

 

Parvatanchal