कांग्रेस: जिला स्तर पर सोशल मीडिया टीम की घोषणा, पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी विकास नेगी ने जारी की सूची

कांग्रेस: जिला स्तर पर सोशल मीडिया टीम की घोषणा, पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी विकास नेगी ने जारी की सूची
Spread the love

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड राज्य के लिये सोशल मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड काँग्रेस के आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी विकास नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी जिला स्तर तक टीम की घोषणा की गयी है। जल्दी ही विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक भी टीम बना दी जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हम जन जन तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को पहुँचाने का कार्य करेंगे और बीजेपी की नफरत वाली राजनीति का पर्दाफाश करेंगे।

Parvatanchal