पूर्वानुमान: अगले 48 घंटों तक शुष्क रहेगा मौसम, पहाड़ों में पाला और मैदान में कोहरे का यलो अलर्ट जारी
देहरादून। सूखी ठंड से परेशान उत्तराखंड में पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में कोई तबदीली नहीं आई। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले 48 घंटेों तक पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने की आशंका जतायी गयी है और यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटे आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है, जबकि, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
