दुखद: न्याय की आस में बैठी अंकिता भंडारी की दादी का निधन, 84 साल की उम्र में घर पर ली अंतिम सांस
देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित हत्याकांड की शिकार अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। उनकी श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर अंत्येष्टि की गयी।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अंकिता की दादी ने घर पर अंतिम सांस ली। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी भंडारी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह 84 साल की थी तथा कुछ समय से बीमार चल रही थी। साथ ही उन्होंने बताया कि, श्रीनगर आईटीआई पैतृक घाट पर दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें, अंकिता के इस तरह से दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से उनकी दादी शक्ति देवी भंडारी भी बुरी तरह टूट गई थी। वह हमेशा अंकिता को न्याय मिलने के आस में बैठी थी।

