शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 05 जनवरी 2024

मेष:
अच्छा सौदा और पैसों की बचत करने की संभावना है। अच्छी सेहत के चलते फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी क्रिएटिविटी की सभी तारीफ करेंगे। जीवनशैली में बदलाव करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका मूड काफी रोमांटिक रहेगा। धन लाभ के साथ व्यवसाय और भाग्य चमकेगा। वाहन से बचें, वरना चोट लग सकती है। विदेश में नौकरी करने वालों को धन लाभ होगा। प्यार में संबंधों को धैर्य से मैनेज करें। ससुराल जाएंगे और वहां आपकी खूब आवभगत होगी। खुद का व्यवसाय खोलने की योजना बनाएंगे।
वृष:
आज आर्थिक स्थिति मज़बूत करने में सफल होंगे। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण काम को जल्दी पूरा करने की ज़रूरत है। घर पर शांति का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने से धन लाभ होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय में आप को विशेष लाभ मिलेगा, अपनी संपत्ति की चर्चा न करें। अनियमित दिनचर्या से सेहत खराब हो सकती है। आप के कामकाज की तारीफ के साथ नजर भी रखी जाएगी। आज प्रेम संबंधों में परेशानी आएगी। परिवार में जमीन-जायजाद को लेकर विवाद हो सकता है। साथी का इंतजार खत्म होगा।
मिथुन:
आज मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। खुद को फिट रखने के रास्ते ढूंढ़ पाएंगे। पैसों के बाद अब प्रसिद्धि पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को अच्छे गुरू मिलने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी के साथ आपकी दिलचस्पी प्रेम संबंधों में बदल सकती है। काम और उद्योग में भाग्यवृद्धि के योग बन रहे हैं। दिल की बीमारी से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारियों की नजर में रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। परिवार के लिए दिन अच्छा रहेगा, संबंधों में मिठास बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
कर्क:
वजन नियंत्रित करने के लिए शारीरिक व्यायाम पर जोर देंगे। किसी बोनस के मिलने या सैलरी बढ़ने में समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन संतोषजनक रहेगा। घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना मज़ेदार रहेगा। किसी खुशखबरी के मिलने के कारण मूड अच्छा रहेगा। रोमांस करने का मौका मिल सकता है। काम में अति उत्साह से बचेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी ही रहेगी। नौकरी और पढ़ाई को लेकर तनाव बढ़ेगा। आज दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी, भविष्य को लेकर अभिभावक मार्गदर्शन करेंगे। निवेश के लिए दिन बेहतरीन है।
सिंह:
आज आय के नए साधन खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे। करियर में तरक्की के योग हैं। घरेलू मोर्चे पर गतिविधियों में व्यस्त रहने से खुश नज़र आएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में बेचने का मौका मिल सकता है। ज़रूरत के समय किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन व्यवसाय धीमा चलेगा। सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन आलस से बचें। आप के काम में पदोन्नति सम्मान देगी। प्रेम संबंधों को शादी का नाम देंगे। कुछ पाबंदियां परिवार और माता-पिता के साथ मतभेद की वजह बन सकती हैं। धनलाभ की अच्छी खबर मिलेगी।
कन्या:
आज काफी समय से रुका हुआ कोई चैक मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। कार्यक्षेत्र पर अपने आसपास चल रही चीज़ों से अवगत रहने की कोशिश करें। परिवार का कोई युवा अपनी पसंद से शादी करना चाहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक रहेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आपका मन खुश करने का प्रयास करेगा। ज्यादा काम और ज्यादा फायदा दिलाएंगे चंद्रमा। सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। पढ़ाई में चीटिंग काम नहीं आएगी। नौकरी में अतिरिक्त कमाई से बचें। प्यार में डिस्टेंस रिलेशन के बाद भी प्यार बना रहेगा। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। कानूनी मामलों से परिवार को राहत मिलेगी। मांगलिक आयोजन में दोस्त की मुलाकात लाभ देगा।
तुला:
आज मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते दूसरों की मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी स्थिति को संभालने में सफल होंगे। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। घर की सजावट के लिए किसी महंगी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई अधूरी डील लाभप्रद रूप से संपन्न होगी। किसी के साथ किया वादा निभाने की सभी प्रशंसा करेंगे। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कारीगरों, व्यवसायियों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया रहेगा। नौकरी में अधिकारी से संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। प्यार में एक-दूसरे की कमियां उजागर करेंगे। परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा। गुस्से पर काबू रखें, काम बिगड़ेगा।
वृश्चिक:
आज किसी डील को करना फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने के लिए समय और ऊर्जा की ज़रूरत है। परिवार में किसी चीज़ के आयोजन की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी से जुड़ा पेपरवर्क पूरा होगा। पढ़ाई में हर मुश्किल से निकलने में सफल होंगे। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में छात्रवृति और व्यवसाय में बड़ी डील हो सकती है। आज ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति आप के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। करियर में स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति भी खराब नहीं रहेगी। लव रिलेशन में मजबूती आप के जीवन में खुशियां भरने का काम करेगी। मजाक और टोंट के चलते जातक के संबंध खराब होंगे। घरेलू कामों को नजरअंदाज करने से बचें।
धनु:
आज नौकरी में सब अच्छा रहेगा। वज़न नियंत्रित करने के प्रयास सफल होंगे। सेहत को लेकर जागरूक हो सकते हैं। नए दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी समारोह से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। एक शुभचिंतक के प्रयासों से आप सभी के पसंदीदा बनेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा। व्यावसायिक जीवन में धन की कमी खलेगी। उतार-चढ़ाव वाला दिन रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में काम का बोझ बढ़ने से मन दु:खी रहेगा। प्यार को फिर से मौका देंगे, लेकिन साथी का लगाव कम हो जाएगा। संबंधों में स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन मां की तबियत खराब होगी। उधार से बचें।
मकर:
आज पैसों की बचत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। अच्छे निर्णयों के चलते सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ विकल्प चुनना फायदेमंद रहेगा। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेना मज़ेदार रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम में मन लगाने में समय लग सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य का साथ मिलेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा लगेगा। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी धन लाभ की खबर मिलेगी। आज थकान के साथ मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी और पढ़ाई में आप का दिन प्रभावित होगा। साथी के प्रति प्यार जगेगा। पारिवारिक जीवन में गलफहमियां अच्छी नहीं लगती हैं। काम या निवास परिवर्तन के योग हैं।
कुंभ:
आज व्यापार से धन कमाने में सफल होंगे। जीवनशैली में किए गए बदलाव से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी प्रमोशन के चलते महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलेंगी। परिवार के साथ दिन का आनंद उठाएंगे। यात्राओं में आपका काफी समय लग सकता है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को खुश करने में सफल होंगे। आपका साथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान करेगा। व्यवसाय में निवेश से जुड़ा रिस्क लेने से बचें। सेहत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। आप में आज आकर्षण पैदा होगा। घर में पारिवारिक माहौल कुछ खुशनुमा बनेगा। आज दबा हुआ कोई पुराना धन मिल सकता है।
मीन:
आज कोई डील लाभदायक साबित होगी। कोई आपको सेहतमंद रहने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। आने वाले समय में तरक्की के योग बन रहे हैं। कुछ चीज़ों के स्पष्ट होने के कराण चीज़ों को नए दृष्टिकोण से देखेंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी की मदद करना काम आएगा। नवविवाहित जोड़ों के बीच मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति आने वाले दिनों में लाभ देगी। सेहत का ध्यान रखें। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में ग्रहों की स्थिति विवाद पैदा करने वाली है। खान-पान पर ध्यान दें, वरना बीमार पड़ेंगे।

