जयहिंद: देश पर न्योछावर हो गये उत्तराखंड के एक और सपूत बीरेंद्र सिंह पंवार, कश्मीर के राजौरी में दी शहादत

   जयहिंद: देश पर न्योछावर हो गये उत्तराखंड के एक और सपूत बीरेंद्र सिंह पंवार, कश्मीर के राजौरी में दी शहादत
Spread the love

चमोली। जम्मू कश्मीर के पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में नारायणबगड़ विकास खण्ड के बमियाला गाँव के जवान नायक बीरेंद्र सिंह पंवार शहीद हो गये। पंवार के शहीद होने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में पहुंची क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहीद पंवार का पार्थिव शरीर कल उनके गृह जनपद पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान बमियाला कमल कान्त टम्टा ने बताया कि पुंछ के राजौरी में सेना पर हुए आतंकी हमले में बीरेंद्र सिंह पंवार पुत्र सोबन सिंह पंवार के शहीद होने की सेना के उच्चाधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद पंवार का शव उसने पैतृक गांव बमियाला पहुंचेगा। शहीद बीरेंद्र सिंह पंवार अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद पंवार के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन हैं। उनके पिता सोबन सिंह पंवार पेशे से किसान हैं और माता गृहणी हैं। बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं जबकि बहन की शादी हो चुकी है। भाई बहनों में नायक बीरेंद्र सिंह पंवार सबसे छोटे थे।

Parvatanchal