जनसेवा: नेगी आई केयर सेंटर की ओर से यहां आयोजित किया गया एक दिवसीय निशुल्क स्कूल स्क्रीनिंग कैंंप
ऋषिकेश। यहां स्थित ‘नेगी आई केयर सेंटर’ के द्वारा माँ आनंदमई मेमोरियल स्कूल रायवाला में एक दिवसीय निशुल्क स्कूल स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या सुतोपा बोस ने किया। इस मौके पर नेगी आई केयर सेंटर के संचालक डॉ राजे नेगी ने अपने सहयोगी मनोज नेगी व स्मिता कंडवाल के साथ मिलकर करीब 262 स्कूली बच्चों की आंखों का निशुल्क परीक्षण किया। साथ ही इस मौके पर डाॅ नेगी ने सभी बच्चों को जागरूक करते हुए मोबाइल फोन, टीवी एवं वीडियोगेम का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। सेहत के साथ ही आंखों को स्वस्थ एवं निरोगी रखने के लिए खान-पान में उचित आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, जूस, दूध, अंडा, ड्राईफ्रूट आदि का सेवन करने की जानकारी दी गयी। डॉ नेगी ने बताया कि दो दर्जन से अधिक बच्चों की आंखों की नजर कम पाई गई, जिनको नजर का चश्मा लगाने की सलाह दी गयी। इस मौके पर शिक्षिका साधना, आरती, पूजा, किरन, वंदना, विनीता, भावना, अंजली, प्रिया, पुष्पा एवं ममता ने सहयोग किया।

