शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

मेष:
नौकरीपेशा हैं तो अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे व प्रगाढ़ संबंध रहेंगे। मन की चंचलता पर संयम रखें नहीं तो नुकसान होगा। आज विद्यार्थियों को काफी मेहनत करने की जरूरत है। संतान की सेहत चिंता का कारण बनेगी। बिजनेस व नौकरी में लाभ के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। जीवनसाथी के अलावा किसी और की तरफ झुकाव होगा। परिवार के साथ विदेश में रहने का शुभ अवसर मिलेगा। सुखों में वृद्धि होगी।
वृष:
आज का दिन जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आने वाले दिनों में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और अधिक आमदनी होने की पूर्ण संभावना है। दांपत्य सुख सामान्य रहेगा किन्तु थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। निवेश करें लाभ होगा। पति का ख्याल रखें। परिवार के साथ घूमने की योजना बनाएंगे। धन लाभ होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। नौकरी में आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। रिश्तों में विश्वसनीयता खत्म होगी। घर के जरूरी सामान या फर्नीचर की खरीददारी कर सकते हैं। ऑफिस में आप की स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन:
आज कोई झूठा आरोप लगा सकता है, सावधान रहें। किसी महिला के सहयोग से बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक समृद्धि का रास्ता खुल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी बात का मान परिवार में रखा जाएगा। बच्चों की पंसद-नापसंद का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के जीवन में समृद्धि आएंगी। आय में वृद्धि होगी। मानसिक-शान्ति बनी रहेगी। दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी दूर होगी और अच्छी नौकरी मिलेगी। पत्नी की नाराजगी बनी रहेगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिवार के लोग आप के काम और भावनाओं का मजाक उड़ाएंगे। आज विवाह योग्य लोग शादी के बंधन में बंधेंगे।
कर्क:
आज अपने व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष कामयाबी हासिल कर सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका भी मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। पारिवारिक व कार्यस्थल पर षड़यंत्रों से बचें, नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। दोस्त हर मुश्किल में साथ देंगे। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग मिलेगा। कला के क्षेत्र में हैं तो प्रसिद्धि मिलेगी। आज बिजनेस व निवेश में लाभ होगा। अपने निजी और प्रोफेशनल जीवन पर नियंत्रण रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं। तनाव और छोटी-मोटी समस्या का निदान मिलेगा।
सिंह:
आज का दिन लाभ का पूर्ण योग बना रहा है, किन्तु धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी के प्रति रवैया ठीक रखें। विवाद से बचें। किसी और की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। माता-पिता का पूरा ख्याल रखें। संतान की ओर से भी अच्छा समाचार नहीं मिलेगा। आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। काम में आपका मन नहीं लगेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में दोस्त का सहयोग मिलेगा और काम बनेगा। अपने दिल की बात बताने में हिचकेंगे। परिवार और बच्चों के साथ समय मस्ती में बीतेगा। आध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा।
कन्या:
आज वैवाहिक जीवन में रोमांच नहीं रहेगा। प्यार करने वालों के लिए तो अलगाव व विवादों से भरा दिन है। जीवनसाथी की शिकायतों को दरकिनार न करें। सावधान रहें। आज का दिन आप के लिए संघर्ष का समय शुरू कर रहा है। नौकरी में प्रमोशन होते-होते रह जाएगा। बच्चों को चोट लग सकती है। किसी के यहां दावत में जाना होगा। खान-पान पर संयम रखें। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा, आज आपको छोटा मोटा फायदा मिल सकता है और घर-परिवार का तनाव पहले से कम होगा। पढ़ाई में माता-पिता का मार्गदर्शन मिलेगा और नौकरी में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। तबियत खराब होने से माहौल खराब होगा। आर्थिक तौर से एक बड़ा लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में दरार आ सकती है। सुसराल वालों के साथ विवाद से बचें, अन्यथा रिश्ते खराब होंगे। धर्म कर्म के कामों में लगे रहेंगे।
तुला:
आज आपके काम को सराहा तो जाएगा, लेकिन उसके लिए धैर्य रखना होगा। सेहत सामान्य रहेगी। वरिष्ठों के साथ संबंधों में सुधार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें अपने जीवन साथी के चुनाव में सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग प्यार में हैं, वो साथी पर शक करने से बचें। आज का दिन अप्रत्याशित लाभ देगा। सेहत थोड़ी खराब रहेगी, बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। नौकरी में जातक के ऊपर काम का दबाव बनेगा। जीवनसाथी के धार्मिक कार्यों में भी रुचि दिखा सकते हैं। परिवार को दुखों का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। भाग्योदय राजनीतिक क्षेत्र में भी हो सकता है।
वृश्चिक:
आज का दिन बिजनेस की दृष्टि से बढ़िया है। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। कुछ लोगों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाह योग भी है। तकनीकी क्षेत्र में नाम कमाएंगे। किसी यात्रा पर खास दोस्त के साथ जाएंगे। नौकरी करने वाले जातक संभलकर रहें और काम के बीच में ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें। आज पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके जीवन को आने वाले समय तक प्रभावित कर सकता है। आज रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। आज कई मामलों में अनुकूल योग हैं। नौकरी में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। माता-पिता से संबंध गहराएंगे। दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
धनु:
आज मान -सम्मान के साथ पद -प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाणी से धनार्जन करेंगे। अविवाहितों के विवाह के पूर्ण योग हैं। सेहत अच्छा रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। वाहन सोच-समझकर चलाएं। जीवनसाथी को स्नेह और प्रेम देंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन बेहतर रहेगा। यदि आप किसी लव रिलेशनशिप में हैं तो आपका साथी भी आपको भरपूर खुशी देगा। कमाई के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस में विरोधी आपका बुरा चाहेंगे। प्यार में धोखा मिलेगा, लेकिन सब ठीक हो जाएगा। मां का प्यार व सहयोग मिलेगा। आज मानसिक शान्ति रहेगी।
मकर:
आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत व शुगर को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। निवेश के लिए सही समय है। पिता से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। बच्चे का ख्याल रखें। प्रेम के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का वक्त है। आज आपके मन में अपने साथी के प्रति कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी पर अधिक प्रेम उमड़ेगा। धन से संबंधित मामलों में धन लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। करियर के लिए नई योजना तहत काम करेंगे और सफल रहेंगे। आप को ब्रेकअप के बाद भी पुराने प्यार की याद आएगी। मां की सेवा सब अच्छे से करेंगे और उनका सानिध्य बना रहेगा। बीमार पड़ सकते हैं।
कुंभ:
आज का दिन नौकरी में सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन नुकसान नहीं कर पाएंगे। आप को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, दोस्त आप की मदद के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम की इच्छा जगेगी।आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको दिनभर एक के बाद एक शुभ सूचना प्राप्त होती रहेगी, जिसके कारण आपके मन में उत्साह बना रहेगा। व्यावसायिक काम में निराशा हाथ लगेगी। हल्की-फुल्की चोट चपेट लग सकती है। ऑफिस में परेशाानी होगी, लेकिन आप अपनी काबिलियत से काम बना लेंगे। आप आज किसी को भी प्रपोज करेंगे जवाब हां में मिलेगा। आज माता-पिता की इज्जत और भाई-बहनों के साथ प्यार से पेश आएंगे। किसी छोटी मोटी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।
मीन:
आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। किसी भी तरह के विवाद और अनैतिक संबंधों से दूर रहने में ही भलाई है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य है। परिश्रम करना पड़ेगा। बिजनेस व नौकरी में सतर्क रहें। दोस्तों पर विश्वास ना करें। आज आपको दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप उन्हें पहचान कर उनका लाभ उठाएंगे, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। आज नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, बीमार पड़ सकते हैं। नौकरी में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और नाम होगा। जीवनसाथी के साथ भी रोमांटिक पलों का भरपूर आनंद लेंगे। अपने परिवार को एक साथ देखकर आपकी खुशियां दोगुनी हो सकती हैं। लाभकारी और सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।

