शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: बुधवार, 20 दिसंबर 2023

मेष:
आज का दिन लाभ देने वाला  रहेगा। आपको काम के  कई अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए धैर्य के साथ आगे बढ़ें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। यह किसी भी प्रकार के व्यापार के लिए एक बढ़िया दिन है। आज के दिन आपके प्रतिद्वंदी आपकी प्रगति की रफ्तार को धीमा करने का प्रयास करेंगे इसलिए हर मोर्चे से निपटने के लिए अपने आप को तैयार रखें। प्यार के लिए बहुत अच्छा दिन है। काम में लाभ मिलेगा। बिजनेस के लिए अच्छा है। सेहत के लिए सामान्य रहेगा। पिता के सहयोग और नाम से नौकरी मिलेगी। आप के प्रेम संबंधों को लेकर बातें होंगी। परिवार की जरूरतों के लिए मेहनत और यात्रा करेंगे। आज व्यवसाय सामान्य चलेगा और साझेदारी से दूर रहें।

 

वृष:
आज लव पार्टनर के साथ रिलेशन और मधुर होंगे। आज वैवाहिक रिश्तों में प्यार पाने के लिए आपको पहल करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं, प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है। आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो आज किसी करीबी की मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोक– झोक बनी रहेगी, लेकिन साथ समय बिताने से रिश्ते में मधुरता आयेगी। बड़ों का सम्मान करेंगे तो लाभ मिलेगा। मानसिक परेशानी के साथ बीमारी होगी। करियर ऊंचाई पर जाएगा और सम्मान मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। फेक रिश्तों से दूर रहें। परिवार में मेल-जोल के साथ भाई-बहनों से मस्ती मजाक का माहौल बनेगा। विदेश यात्रा करेंगे और भाई-बहनों से मधुर संबंध बनेंगे।

 

मिथुन:
आज के दिन मन में उलझन रहेगी। आज आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई कहासुनी होगी, तो उसमें आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आपको उस बात पर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि सायंकाल तक परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा आप इस समस्या का समाधान खोजने में सफल रहेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज कोई व्यक्ति आपके बनते हुए कार्यों में बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकता है।  व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति के साथ लेने-देन से बचें। मनचाहे साथी का प्यार मिलेगा और अंतरंगता बढ़ेगी। आप का मन किसी काम में नहीं लगेगा। वाहन या जमीन खरीदेंगे।

 

कर्क:
आज  आप प्रेम में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। लव पार्टनर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने पार्टनर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा और व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा और दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। यदि आज आप अपनी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो आप आज बेच सकते हैं। आज स्थिति आपके अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। आज संतान की उपलब्धि से शुभ समाचार मिलेगा। सेहतमंद रहेंगे। जो नौकरी करते हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। प्यार तो होगा लेकिन परिवार व ससुराल से निजी संबंध खराब होंगे। निवेश की सोच रहे तो दिन उत्तम रहेगा।

 

सिंह:
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। आज किसी घरेलू कार्य को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा।
माता-पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में कई अवसर मिलेंगे। दोस्त की पत्नी से प्यार होगा,इससे बदनामी के दाग लगेंगे। परिवार में बुजुर्गों की सेवा करें। यात्राओं का योग है, सोच-समझकर निकलें।

 

कन्या:
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। काम का बोझ ज्यादा होने से परेशानी होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धन कमाने के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है और  माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी,  पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। रुका पैसा मिल जाएगा। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। सहयोगी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। आप को प्यार होगा, लेकिन आकर्षण कम रहेगा। अवैध रिश्तों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। परिवार या भाई के मन की बात समझें, नहीं तो अनहोनी होगी। रिश्तों में खटास बनी रहेगी।

 

तुला:
आज जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित हो सकता है। प्रेम संबंध में छोटी सी गलतफहमी रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है।  पार्टनर पर अपनी इच्छाएं और बातें थोपने की बजाए उनकी बात को सुनें और भावनाओं की कद्र करें। आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप को आकस्मिक धन लाभ होगा। बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। ऑफिस के वरिष्ठों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। विवाह योग्य लोगों की शादी तय होगी। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। आज आप निवेश करेंगे।

 

वृश्चिक:
आज सायंकाल के समय आपको कुछ सामाजिक योजनाओं का लाभ मिलेगा और  व्यापार में भी यदि आपने पिछले कुछ समय पहले कुछ योजनाएं लागू की थीं, तो वह आज आपको लाभ दे सकती हैं। आज लव पार्टनर के साथ आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। यदि जीवन में कोई मुश्किल चल रही है तो पार्टनर की मदद से उसका हल मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। किसी की बुराई नहीं करें। नौकरी और बिजनेस में तालमेल बनाकर चलें। व्यवसाय में दूसरों की सलाह नुकसान देगी। सेहत खराब हो सकती है। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज परिवार के साथ तालमेल और सामंजस्य बिठाकर चलेंगे। घर में मांगलिक काम होगा, जिससे मानसिक शांति होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

 

धनु:
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी । जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी। आज खास दोस्त के साथ शाम बितायेंगे। काम बनेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी। घर में किसी की सेहत खराब होने से मन उदास रहेगा। महिला दोस्त की वजह से काम खराब होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लेकिन किसी तीसरे को नहीं आने दें। आज घर पर दोस्तों और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। धैर्य से काम लेंगे तो नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

 

मकर:
विवाहित लोगों को अपने साथी और परिवार के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और प्रेमी जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। खर्चा अधिक हो सकता है, लेकिन उससे दुगनी गति से धन का आगमन बना रहेगा। वाणी में सौम्‍यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ेपन से बचें। शेयर-सट्टे में संभलकर निवेश करने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में धन लगाएं, लाभ मिलेगा। बेहतरीन दिन है। नौकरी के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। प्यार उम्र भर के लिए अधूरा रह जाएगा। परिवार और दोस्तों से काम बनेगा। आप के स्वभाव और काम की प्रशंसा हर तरफ होगी।

 

कुंभ:
आज के दिन आपके लिए उत्तम रूप से फायदा रहेगा। आज परिवार के लोग आपका हर मामले में साथ देंगे व आपको नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में आज कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आपका मन परेशान है, तो वह चिंताएं व्यर्थ की होंगी, इसलिए उन्हें छोड़ दें। आज आपको अपने घर व व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। बड़ी-बड़ी कंपनियों से नौकरी के ऑफर मिलेंगे। आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। परिवार के साथ आध्यात्मिक बनेंगे तो तनाव और छोटी-मोटी समस्या से निदान मिलेगा। विदेश गमन और शादी के योग हैं।

 

मीन:  
आज आपके लव पार्टनर से कोई खुशी भरी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। शादी-शुदा लोगों के लिए भी कुल मिलाकर दिन अच्छा व्यतीत होगा।आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है, पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले हैं और पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें, लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है जिससे आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है। कानूनी मामलों में हल आप के पक्ष में रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी साक्षात्कार के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आपको गलती का अहसास हो जाएगा और माफी मांग लेंगे। परिवार के दायित्वों का निर्वाह करेंगे। सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के लिए पहचान बनेगी।

Parvatanchal