शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: सोमवार, 18 दिसंबर 2023

मेष:
आज का दिन फलदायी है। परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी। माता-पिता की सेवा करें। सफलता के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता व लाभ दोनों मिलेगा। पढ़ने वाले बच्चों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कला की तरफ झुकाव होगा। गरीबों को भोजन कराएं।आज परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। खेती या पुश्तैनी व्यवसाय से जुड़ेंगे। सेहत और फिटनेस का ख्याल रखेंगे। सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। संतान सुख मिलेगा।

 

वृष:
आज धैर्य में कमी आएगी। आत्मविश्वास भी कम होगा। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने काम की गति पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस काम के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध से दूर रहें, प्रेम संबंधों में नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के दिल में जगह बनाएंगे। लेकिन विवाहितों को अपनी वाणी में संयम रखने की आवश्यकता है। आज व्यवसाय का विस्तार करेंगे। मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। युवाओं को प्यार और दिल तोड़ना एक खेल की तरह लगेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा।

 

मिथुन:
आज किसी खास से झगड़ा होने से घर में मनमुटाव का माहौल रहेगा। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर की वजह से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। शादी की समस्या का समाधान होगा। आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। काम ज्यादा रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मामला आज सुलझने की प्रबल संभावना है। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। काम और पैसे को लेकर भागदौड़ करेंगे। आज सेहत नासाज रहेगी। विदेशों से नौकरी का ऑफर मिलेगा। आज आपको लगेगा कि प्यार जिंदगी है। संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मकता ला सकती हैं।

 

कर्क:
आज के दिन परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा स्थगित करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में मेहनत करें। कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें, दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आप किसी कार्य को जीवनसाथी से सलाह लेकर करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। आज व्यावसायिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। तबियत खराब रहेगी और व्यस्तता की वजह से ध्यान नहीं दे पायेंगे। टाटा और रिलायंस जैसी कंपनियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। प्यार के मामले में धोखा खायेंगे। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मकान का सुख मिल सकता है।

 

सिंह:
आज के दिन नए काम करेंगे। नौकरी में लाभ मिलेगा। बिजनेस में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व मस्ती करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। बस खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में बात बनते-बनते बिगड़ेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। अगर ट्रैवलिंग के काम से जुड़े हैं तो फिर काम गति पकड़ेगा। दिन बेहतरीन सौगात लेकर आएगा। ऑफिस में शांति से मानसिक दबाव कम होगा। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। घर-परिवार के दायित्वों की पूर्ति करेंगे। आज बड़ा निवेश करेंगे।

 

कन्या:
मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी। जरूरतमंद को भोजन करायें, दूसरों से मदद मिलती रहेगी। बिजनेस में विध्न आ सकते हैं। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ तनाव रहेगा। बच्चों को अकेले ना छोड़ें। गृहस्थ जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में कुछ परेशानी महसूस करेंगे और एक दूसरे के बीच दूरी बढ़ सकती है। खेती से जुड़ी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। आज मां की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में विरोधाभास रहेगा। घर में पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

तुला:
आज भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। आप के सकारात्मक विचारों से दूसरों के परिवार को फायदा मिलेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। सेहत को और भी अच्छा रखने के लिये व्यायाम करें। अपनी माता का भी पूरा ख्याल रखें। मन में तनाव की स्थिति रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। किसी वजह से परेशान रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प्रेम संबंध में भी तनाव है। गृहस्थ जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा और आप अपने प्रियजन के लिए मन में हर्ष की भावना रखेंगे। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, वह आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपके प्रिय से बड़ी प्यारी मीठी बातें होंगी और एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ेगा। आज काम के क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन राजनीति से लाभ होगा। हार्ट की परेशानी रहेगी। ऑफिस में नया माहौल मन में निराशा के भाव पैदा करेगा। प्यार में पड़ना समय बर्बाद करना लगेगा। आज परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

 

वृश्चिक:
आज के दिन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। गर्लफ्रेंड से मिलना होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग बनेंगे। किसी बड़े की सलाह फायदेमंद साबित होगी। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें। आज प्रॉपर्टी या किसी तरह की संपत्ति के मामले में बड़े फैसले आ सकते हैं। आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आने वाले दिनों में आपका कारोबार दोगुनी तेजी से आगे बढ़ेगा। मां से धन का लाभ होगा। सेहत को लेकर लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है। अपने दोस्त की कंपनी में काम करेंगे जो भावनात्मक रूप से आपको कमजोर करेगा। शादी के बंधन में घुटन महसूस होगा। धैर्य रखें। आज आपका और परिवार का रहन-सहन अस्त-व्यस्त हो सकता है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

 

धनु:
आज मन में नकारात्मक विचार आएंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। संतान को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जातक को स्वभाव और वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में दोस्त के साथ पार्टनरशिप करेंगे। आज के दिन आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त व रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप आज असहज महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के मार्ग में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इन बाधाओं को पार कर पाना कठिन होगा। आज सकारात्मक सोच से लाभ होगा। दिन सामान्य रहेगा लेकिन मन भारी होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। महिला मित्र से दिल की बात कहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

 

मकर:
आज के दिन घर में सुख- शांति और आनंद का माहौल बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी। घर में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकते हैं। बिजनेस पर ध्यान दें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन बहुत खुश रहेंगे। वह अपने भविष्य के सपने भी संजो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी अवसर मिलेंगे। शरीर के किसी अंग में चोट लगने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। युवा निजी संबंध को लेकर गंभीर नहीं रहेंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे और बड़ों का सम्मान भी करेंगे। आज क्रोध से बचें।

 

कुंभ: 
आज जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं,उनके मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी। घर की खुशहाली में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां ला सकती है। नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ तलाक की स्थिति बन रही है। रिश्तों को लेकर सचेत रहें। किसी जरूरी काम में आपका अनुमान लगाना सही साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कानूनी मामले से राहत मिल सकती है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। प्रत्येक कार्य को समझदारी के साथ पूर्ण करेंगे। आशा-निराशा के बीच कार्य प्रगति पर बने रहेंगे व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर रखें। पिता का स्वास्थ्य खराब होगा। नौकरी में उच्च पद प्राप्त होगा। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिवार के साथ धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे। वाहन खरीदेंगे।

 

मीन:
आज आप के लिए मेहनत और क्षमता के बल पर सफलता हासिल करने का दिन है। आप के मन के हिसाब से सारे काम पूरे होंगे। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।आज आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। आप शाम तक किसी सामारोह में भी जा सकते हैं। बिजनेस के भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। सेहत को लेकर सजग रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पड़ोसी से प्यार हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आज किसी महिला को मदद देंगे।

Parvatanchal