शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 17 दिसंबर 2023

मेष:
आज आपके वैवाहिक सुखों में व्यवधान आ सकता है। आपको कोई ऐसा विपरीत समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और आपको तुरंत किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस में अधिकारी की बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। आय बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क के योग बन रहे हैं। कार्यक्षमता बढ़ सकती है। आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी जरूरी है। वाहन व्यापारियों को तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा। चोट लग सकती है, सावधान रहें। मनचाही नौकरी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंध के लिए सही समय नहीं है। विपरित लिंग के लोगों से दूरी रखें। सामाजिक और आर्थिक कामों में निष्ठा से किया गया काम सम्मान दिलाएगा। आज बचपन के दोस्त से मिलेंगे।
वृष:
गृहस्थ जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आज आपको उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए यदि आज आप किसी कारोबार को करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज ईट-सीमेंट के कारोबारियों को लाभ मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी और अच्छा पैकेज खुशी देगा। प्यार में साथी धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आज निजी रिश्तों में तनाव मिलेगा। विदेश में रहने वाला मित्र आपको निमंत्रण देगा।
मिथुन:
आज भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पैसा कमाने का कोई शार्टकट तरीका अपनाएंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिए उन्हें कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। परिवार में सबके साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए आपको ताजे फलों का सेवन करना चाहिए। इस राशि के जो लोग लेखन से जुड़े हैं वो लेखन कला के लोगों से प्रभावित होंगे । जो लोग एड से जुड़े हैं, उन्हें किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे भी आ सकते हैं, जो आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। निवेश से बचें नहीं तो नुकसान तय है। सेहत को लेकर लापरवाह रवैया परेशान करेगा। उच्च पद पर आसीन लोगों की छवि पर लोगों की नजर रहेगी। आपकी प्रेम में प्रगाढ़ता खूबसूरती बढ़ाएगी। परिवार के किसी सदस्य को विदेश से अच्छी खबर मिलेगी। नए घर में शिफ्ट कर सकते हैं।
कर्क:
आज मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है। अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से राय लेकर कार्य करना होगा, क्योंकि यह परीक्षण का समय है। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। आज खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है। आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है | किसी पुरानी बात को लेकर आज तनाव की स्थिति बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी फैसला आपके उम्मीद के अनुसार आयेगा। आज निवेश का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन बीमारी की आशंका बनी रहेगी। नौकरी की जगह खुद का व्यवसाय करेंगे। प्रेम संबंध के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की जरूरत पड़ेगी। आज वाहन सुख मिलेगा।
सिंह:
आज के दिन नौकरी में बेकार के कामों में उलझ सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। आज आप जरूरी कामों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं।ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। घरवालों के साथ घर में समय बीतेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में उन्नति सकती है। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। अविवाहित विवाह बंधन में बंधेंगे। परिवार खुशहाल रहेगा और भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी अपने के जाने का गम सताएगा।
कन्या:
आज समय परिवार के साथ बीतेगा । घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है । ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शाम को टहलकर खुद को स्वस्थ और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। इस राशि के बच्चे आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है और प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि जीवनसाथी की कोई बात पूरा ना करने से वह गुस्सा दिखा सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को धन लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी आप को तनाव देगी। ऑफिस में नया माहौल मन में निराशा के भाव पैदा करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। आज बच्चों के भविष्य की योजना तैयार करेंगे। बच्चों को नई उपलब्धि मिल सकती है।
तुला:
हड्डियों और किडनी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आज मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति चिंता का विषय हो सकती है। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। उधार लेने से बचना चाहिए। साथ ही सट्टा निवेश से भी बचें। प्यार में धोखा खा सकते हैं।ऑफिस में आज सीनियर्स से आपको वाहवाही मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को भी शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मिठास आयेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनाएंगे। सर्वाइकल की समस्या रहेगी। शिक्षण से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। दिलफेंक लोगों के चक्कर में पड़कर नुकसान करेंगे। परिवार के साथ खुशहाली बनी रहे, इसके लिए धर्म-कर्म करें। होटल व्यवसाय से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक:
आज बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। फायदा हो सकता है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा।जीवन साथी अपनी लंबे समय से सोची हुई बातें आपसे करेगा, जिससे आपके बीच कुछ समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन ध्यान से सुन कर उनकी बात को समझना दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाएगा। आज परिवार के व्यवसाय से जुड़ेंगे तो लाभ मिलेगा। आज पेट दर्द की समस्या बनी रहेगी। बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर-परिवार में बेटी की दिखाई हो सकती है और रिश्ता तय हो सकता है। आज लॉटरी निकल सकती है।
धनु:
आज अचानक कहीं से धन लाभ होगा । आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे । आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आज किसी नये व्यक्ति से दोस्ती के योग बन रहे हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में वृद्धि के साथ धन लाभ होगा । प्रेम के लिए आज का दिन बढ़िया है ।आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। इस राशि के इंजीनियर के लिये दिन आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। आज कपड़े के व्यवसाय से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे। नौकरी में बार बार स्थानांतरण से परेशान रहेंगे। प्यार की वजह से आर्थिक स्तर पर असर पडे़गा। आज दांपत्य जीवन में परेशान हो सकते हैं। शाॉपिंग का मजा लेंगे।
मकर:
आज धार्मिक विचार वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका पारिवारिक जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आप नया काम शुरू करने में भी सफल हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आपको उसे समाप्त करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। यदि आज आप किसी कारोबार को करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। राजनीतिक और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना बन रही है। नौकरी में उन्नति और पदोन्नति के योग हैं। किसी को दिल देने से पहले साथी को अच्छे से जान लें। आज पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। संतान से कष्ट होगा।
कुंभ:
आज के दिन बिजनेस में कम लाभ होगा। नौकरी में ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी मिल सकती है, जो जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर देंगे। सही अवसर का चुनाव फायदेमंद रहेगा ।पुराने दोस्त अचानक सामने आ सकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। वैवाहिक सुखों में व्यवधान आ सकता है। आज आपको कोई ऐसा विपरीत समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा और आपको तुरंत किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज व्यवसाय में लाभ मिलेगा। खूब योग और व्यायाम करेंगें। इस राशि के लोगों को नौकरी में बदलाव का बड़ा संकेत मिल रहा है। खूबसूरती चर्चा का विषय रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार की मौत की खबर से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने की खराब सेहत चिंता का कारण बनेगी।
मीन:
आज किसी काम में माता-पिता की सलाह लेंगे । ये सलाह लाभकारी रहेगी । आज मन में सामाजिक कार्य करने के लिए कई नए विचार आएंगे । सोसाइटी के लोग अच्छे व्यवहार से खुश रहेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी से काम के लिये कोई सलाह मिलेगी, जो कि कारगर साबित होगी । वैवाहिक जीवन में मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। कई दिनों से पैसों के उलझे मामले सुलझ जायेंगे । खुशियों में इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम की बढ़ोतरी होगी यदि आप किसी से प्रेम करते हैं,तो प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। निवेश में सोच-विचार के साथ धैर्य से काम लेंगे तो लाभ मिलेगा। घुटने के दर्द से परेशानी बढ़ेगी। संचार के क्षेत्र में किए गए काम का लाभ मिलेगा। आज पति-पत्नी और वो की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। घर में माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए नई-नई योजना बनाएंगे। आज सामान की चोरी या रिश्ते में खटास होगा।

