सनसनी: जलविद्युत परियोजना की झील में मिला शव, शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहीपुलिस

सनसनी: जलविद्युत परियोजना की झील में मिला शव, शिनाख्त कराने के प्रयास कर रहीपुलिस
Spread the love

श्रीनगर। शुक्रवार की सुबह जलविद्युत परियोजना की झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अलकनंदा झील में जलविद्युत परियोजना के कर्मचारियों ने एक शव को देखा। इसकी सूचना तत्काल र्कीतिनगर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने झील से निकालकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। किन्तु उसकी पहचान नही हो पायी। शव आठ से दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को शव के बारे में जानकारी भेज दी है।

 

Parvatanchal