माइनस में पहुंचा पहाड़ों की रानी मसूरी का तापमान
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम लगातार ठंडा होता जा रहा है। बदरीनाथ और केदारनाथ में तापमान माइनस में जा चुका है। वहीं अब पहाड़ों की रानी मसूरी में भी तापमान शून्य से नीचे गिर चुका है। सोमवार सुबह मसूरी का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री है। सरोवर नगरी नैनीताल में भी तापमान ने लुढ़कना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के सुंदर पर्यटक स्थल रानीखेत में तापमान शून्य से नीचे जा चुका है। जबकि रूद्रप्रयाग स्थित चोपता का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री है।

