पूर्वानुमान: उत्तराखंड में 6 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान
देहरादून। उत्तराखंड में 6 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इस दौरान पहाड़ों में भी चटक धूप खिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। जबकि हरिद्वार और उधमसिंहनगर जनपदों में कहीं-कहीं सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम के समय बाजारों और मुख्य सड़कों पर दिखाई देने वाली रौनक भी अब काम होने लगी है। शाम होने के साथ ही जैसे ही ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे लोग अपने घरों में दुबक रहे हैं। रात तक गुलजार रहने वाले बाजार और देहरादून के कई इलाके शाम ढलते ही सूने होने लग रहे हैं।

