शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शनिवार, 02 दिसंबर 2023

 

मेष:
आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आज यदि आपको किसी की बात बुरी भी लगे, तो आपको उसमें चुप रहकर ही सुनना बेहतर होगा। नौकरी में आज आपको आपकी पसंद का कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने से भी आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज जीवनसाथी से बहसबाजी होने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज किसी को पैसा देने से पहले सोचें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आप को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, इससे रिश्तों में मजबूती आयेगी। परिवार के लोग घर के काम में सहायता करेंगे। आज आप के कई रिश्तों में खटास आने वाली है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 

वृष:
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय में मिलने वाले लाभ से प्रसन्न रहेंगे। अपने किसी परिजन को यदि आज धन उधार देंगे, तो उसमें अपने पिताजी से सलाह अवश्य लें। भाई व बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपने जीवनसाथी के लिए भी कुछ शॉपिंग करा सकते हैं।  यदि संतान को आज आप किसी यात्रा पर लेकर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। आज बिजनेस में घाटा होगा पर नौकरी में पदोन्नति संभव है। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है। नव विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज परिवार व बच्चों से सहयोग मिलेगा। दोस्ती में जो मनमुटाव हैं उन्हें दूर करने के लिए अच्छा दिन है।

 

मिथुन:
आज आपका दिन शानदार रहेगा।  रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे।  ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज घर की किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।  व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की जरूरत है। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोस्ती को प्यार में बदलने के लिए दिन बढ़िया है। आज आप को शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज के दिन बेहतर होगा कि किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें।

 

कर्क:
आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आय के नए स्रोतों का विकास होगा। हालांकि अनावश्यक खर्चों से संतुलन बिगड़ सकता है। आज आपकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति लगन आपकी उपलब्धियों के नए द्वार खोलने के लिए अग्रसर है। तनाव के सभी क्षण दूर हो जायेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। किसी से किए हुए वादे को जरूर निभाएं। परिवार में आनंददायक माहौल बनाए रखने के लिए माता-पिता की सलाह व आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी। इस राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ होगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्यार में किसी तीसरे के आने से मन उदास हो सकता है। प्रेम संबंध में अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। बच्चे अपने माता–पिता से कोई बात शेयर कर सकते हैं। आप का दिन दुख और सुख से मिला जुला रहेगा।

 

सिंह:
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा। ऑफिस में अधूरे कामों को देख अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। सिंह  राशि वाले लोग वैवाहिक बंधन में बंधेंगे और साथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें। माता पिता को आप की तरक्की से प्रसन्नता देगी।

 

कन्या:
आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। ऋण मंजूर हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मिलने में फायदा होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रिश्तों में मजबूती आयेगी। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा, साथ ही धन लाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप घर पर अपनी माता से कुछ अच्छा और नया सीख सकते हैं। समाज में आप का नाम होगा।

 

तुला:
आज़ आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है। अचानक धनलाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ख़ास ख्याल रखें। बाहर ना जाएं। आज ऑफिस के साथी सम्मान करेंगें। आज दोस्तों पर आंखमूंद कर विश्वास ना करें। अनजाने में कोई बड़ी गलती होने से परेशान रहेंगे। जमीन या मकान की खरीद कर सकते हैं।

 

वृश्चिक:
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों व अपने सीनियर्स का साथ मिलेगा जिससे वह पढ़ाई में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई नई खोज कर सकते हैं, जो आपके बिजनेस को ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। प्रेम जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे।शाम के समय आज आपके पास आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप को भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, ऑफिस में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी । दिल से निभाया जाने वाला रिश्ता लंबा चलेगा। बड़ों के आशीर्वाद से दिन की शुरूआत करें, शुभ होगा। पुराने दोस्तों और पलों को याद करेंगे।

 

धनु:
आज का दिन बिजी होने के बावजूद अच्छे से बीतेगा। पैसों के लिहाज से भी फायदा हो सकता है।  खाने पीने से जुड़ा कारोबार करने वालों को स्वच्छता पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। युवा वर्ग करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, देखा देखी लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। ऑफिस के काम में अच्छा काम देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आज किसी को दिल दें बैठेंगे जो बाद में आपके लिए तकलीफ़देह रहेगा। आज किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती है, हर काम में बाधा आ सकती है। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

 

मकर:
आज के दिन परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन लोगों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने का कोई नया रास्ता अपनायेंगे, जिससे आपका व्यापार और बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में साहस के साथ काम करेगें तो सफलता मिलेगी। आज सेहत खराब हो सकती है। इससे परेशानी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। आपको दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव मिलेंगे। परिवार से हर संभव सहायता मिलेगी। आज घर के बेकार समान का इस्तेमाल करें।

 

कुंभ: 
आज आपको अपने दिन का ज्यादा समय दूसरों के कार्यों को करवाने में नहीं बिताना है, क्योंकि आज आपके पास भी बहुत सारे काम होंगे, जिनके कारण आप चिंतित भी रहेंगे, इसलिए आज आपको दूसरों के कार्य को समाप्त कराने से पहले अपनों की ओर ध्यान देना होगा। आपके परिवार का जो सदस्य आपका अत्यधिक खास होगा उससे आपको जरूरत के समय मदद न मिलने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। सेहत बिगड़ सकती है। आज ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। पत्नी के साथ संबंध बोझिल रहेंगे। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे। वाहन या जमीन खरीद सकते हैं।

 

मीन:
आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। व्यवसाय हेतु किसी दूसरी जगह जाने के योग दिखाई दे रहा है।  पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आप लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ खासा समय व्यतीत कर सकते हैं। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी परेशानी वाले काम से आज आपको बचकर रहना चाहिए। घर के बुजुर्ग की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संभलकर रहें, बाहर जाने से बचें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। आज आप को नाम व पैसा दोनों मिलेगा। अगर प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज पार्टनर से बात न करें, नहीं तो विवाद हो सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा। आज समाज में सम्मान मिलेगा।

Parvatanchal