सुरंग का संकट: पीएम के प्रधान सचिव समेत सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

सुरंग का संकट: पीएम के प्रधान सचिव समेत सिलक्यारा पहुंचे केंद्रीय अधिकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Spread the love

 

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला व मुख्य सचिव एसएस संधू ने सिलक्यारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।


केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऑगर मशीन की विफलता के बाद, फंसे हुए 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग शुरू हुई थी।


उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें बचाव अभियान सभी ने काफी प्रयास किया है। उन्होंने मशीन का आधा हिस्सा काट दिया है। पाइप के आगे का हिस्सा मुड़ गया है फिर ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। टनकपुर के जो श्रमिक फंसे थे, वह उनके परिवार से मिले।  पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Parvatanchal