संदेहास्पद: जोशियाड़ा बैराज में मिला अज्ञात का शव
उत्तरकाशी। जनपद के जोशियाड़ा बैराज में एक अज्ञात का शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बैराज से निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
आज सुबह जनपद नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी ने एसडीआरएफ को जोशियाडा बैराज में एक शव दिखने की सूचना दी। दिखाई दे रहा है। सूचना पर SDRF टीम APC त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची और शव को बैराज से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
यह शव एक पुरुष का है, जिसकी शिनाख़्त अभी नहीं हो पाई।

