शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 14 नवंबर 2023

मेष:
आज के दिन आप के सारे काम इच्छानुसार पूरे होंगे। अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बिताएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। दफ्तर में किसी सहयोगी से मतभेद दूर होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी। समय पर जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अनावश्यक खर्च न करें। बिजनेस में बड़ी डील होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज बीमारी की वजह से अस्पताल जा सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। फालतू कामों में भी समय निकल सकता है। अपने दिल की भड़ास आज निकाल दें, शाम को रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आज पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा हो सकता है।
वृष:
आज के दिन आप के काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। आज अपने से बड़ों की राय जरूर लें, लाभ होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी खास से अचानक मुलाकात होगी। उधार से बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, स्थिति बेहतर रहेगी।आज का दिन सुखद रहेगा। पूर्व में किए निवेश से आपको लाभ होगा। व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक लाभ होंगे। आपके भौतिक संसाधन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। मकान, वाहन या दूसरे सामान खरीद सकते हैं। अविवाहितों का रिश्ता तय होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयेाग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आज नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्यार के मामलों में अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश भी हो सकते हैं।
मिथुन:
आज के दिन आप जिस काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखें। समाज के कामों में सहयोग देंगे। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। किसी काम के लिये नई योजना बनाएंगे। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत को लेकर आप कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते काफी व्यस्त रहेंगे। ज्यादा खर्च होगा। जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उसका भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का तबादला हो सकता है। आज धन की स्थिति में सुधार होगा और क्रोध बढ़ेगा। आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। ऑफिस और बिजनेस में लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा होने का योग बन रहा है। फ्लर्ट करना आज आपके रिश्तों में दूरियां ला सकता है। आपके लिए दिन खास रहेगा। आने वाले दिनों में फायदा रहेगा। आज किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
कर्क:
आज आप का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ फिल्म का प्लान बनायेंगे। इससे रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। नए लोगों से मुलाकात होने से बड़े फायदे होंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा। फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों लंबित रहेंगे। खानपान का ध्यान रखना होगा। निवेश के प्रस्ताव को टालें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने काम की शुरूआत करें। जोखिम लेने से बचें। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे पैसे वापस मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रहेगा। आज आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। प्रेमी अपने साथी के प्रति अत्यधिक भावुक हो सकते हैं। आपको दोस्त की मदद मिल सकती है। आज क्रोध की अधिकता रहेगी।
सिंह:
आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास घूमने जाएंगे। किसी समारोह में जाने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में माहौल परेशानी से भरा रहेगा। बॉस की बातों को ध्यान से सुनें। थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। खान- पान हेल्दी रखें। कुछ जरूरी मामलों में थोड़े भावुक होंगे।आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। इसके चलते आप तनाव में रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।आपको मिली जिम्मेदारियों में से आप ज्यादातर को पूरा कर लेंगे। छात्र वर्ग को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।खानपान का ध्यान रखना होगा। संपत्ति से जुड़ा फायदा भी होने की संभावना है। आज बीपी के मरीज सावधान रहें। संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। नाजायज रिश्तों से परेशानी होगी। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल कर सकते हैं।
कन्या:
आज किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक होगी। परिवार के किसी सदस्य से थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में सहयोगी के साथ अच्छा व्यवहार बनाएं। आज घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बन जायेगा। अनजान लोगों से कुछ नुकसान हो सकता है। बिना जानकारी के निवेश न करें। उधार की रकम फिलहाल वापस मिलने की संभावना नहीं है। खर्च ज्यादा होगा। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। विवाद की स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। आज सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। प्रेम त्रिकोण में दिल की हर तरफ से हार होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आज वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
तुला:
आज किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान होंगे, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन ठीक रहेगा। घर पर अचानक से कोई दोस्त आएगा। ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढे़गी। किसी काम को करते समय जल्दबाजी से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें। सूर्यदेव को नमस्कार करें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव के चलते तनाव में रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ आपकी मधुरता रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। कुसंगति को त्यागें। संतान पक्ष की समस्या हल कर पाएंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। आज भाई-बहनों का सानिध्य मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। बीमार पड़ सकते हैं या नेत्र विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। गुस्से में आप अपने साथी से कुछ गलत कह सकते हैं। जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव से रिश्ते खराब होंगे, सतर्क रहें। आज नया काम करने से बचें।
वृश्चिक:
आज ऑफिस के काम में कई चुनौतियां आएंगी। किसी खास काम में दोस्त की मदद मिलेगी। काम सफल होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मेहमान आएगा। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। दफ्तर में किसी से अनबन की आशंका है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। जमीन, मकान, गाड़ी खरीद सकते हैं। आज नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। सेहतमंद बने रहेंगे। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। प्रेम के रिश्तो में अनबन खत्म होगी। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज के दिन मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु:
आज के दिन आप को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे पर खुशी रहेगी। लोग आगे से चलकर बात करेंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्यार में झुकाव रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी। इस राशि के जातक प्रॉपर्टी डील करें,फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। कामकाज में एक्टिव रहेंगे। सेहत को लेकर आज आपको सावधान रहना होगा।
आज करियर के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है, इजहार ए मुहब्बत के लिए दिन बेहतरीन है। परिवार के लिए कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है।
मकर:
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे। सेहत में सुधार के प्रयास करने होंगे। दिनचर्या सुधरेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। उपहार खरीद सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत संंबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम लेने से बचें। नशापान से दूर रहें। नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहना होगा। आज सेहत का ध्यान रखें। आज राजनीति से जुड़ने का मौका मिलेगा। पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद हो सकते हैं।
कुंभ:
आज के दिन काम से निपटने के बाद रिलेक्स महसूस करेंगे। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। सूर्य देव को जल आर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।अनावश्यक खर्च न करें। नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। सेहत को संतुलित रखने के लिए योग-व्यायाम को अपनाएं। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। आज बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी बढ़ सकती है। आज अटका पैसा और ऑफिस से परेशानी मिल सकती है। नए रिश्ते की शुरूआत में आप जल्दबाजी न करें वरना धोखा मिलेगा। आज पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आज पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद हो सकते हैं।
मीन:
आज आप का कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा होगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बनेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। आपको धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में बेहद खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। युवाओं को नए मौके मिल सकते हैं। संतान पक्ष से आपको नई जानकारी मिलेगी। आज बिजनेस संबंधी डील होगी और विदेश जाने की योजना बनायेंगे। आज माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। आज पार्टनर से ढेरों बातें होगीं, इमोशनल होंगे। पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। नियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

