शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शनिवार, 11 नवंबर 2023

मेष:
आज घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे। पिता की संपत्ति के लिए हकदार रहेंगे। सेहत मस्त रहेगी। आप को नई नौकरी मिलेगी। प्यार के मामले में दिन अनलकी रहेगा। आज आप के लिए परिवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। उपहार देंगे तो साथी का मन बनेगा।

 

वृष:
आज के दिन आपका मन अकारण ही परेशान रहेगा, लेकिन आपकी यह चिंताएं व्यर्थ की होंगी। आपको आज अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी भी हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर नियंत्रण अवश्य बनाना होगा। जमीन जायदाद और लेनदेन से संबंधित यदि कोई मामला है, तो उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना होगा। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे उनको आप पर गर्व होगा। संपत्ति की रक्षा करें और व्यापार में दिमाग से काम लें। सेहत अच्छी रहेगी। आज पढ़ाई के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। खूबसूरती और व्यक्तित्व के कारण आज भी निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी को उपहार देकर उनका दिल जीत लेंगे।

 

मिथुन:
आज के दिन आपको काम से थोड़ी राहत म‍िलेगी। इस दौरान आप अपने अधूरे पड़े कार्यों को भी न‍िपटाने की कोश‍िश करेंगे। व्‍यवसाय में हैं तो आज का द‍िन काफी व्‍यस्‍त रहेगा। साझेदारी में कोई भी कार्य शुरू करने से पहले एक बार व‍िचार जरूर कर लें। आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। जो लोग व्यावसायिक लाभ के लिए इंतजार कर रहे हैं उनके लिए दिन उत्तम है। आप की सेहत मौसम की तरह होगी। नौकरी में उथल-पुथल बनी रहेगी। आज आपको प्यार की तलाश रहेगी। परिवार वाले आप की भावनाओं की कद्र नहीं करेंगे। घर में साज-सज्जा पर ध्यान देंगे।

 

कर्क:
आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे। बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग पेंटर है उनकी पेंटिंग की काफी तारीफ होगी।बिजनेस में दोस्त या पार्टनर धोखा देगा। सेहत खराब रहेगी। आप को कुछ रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। दिन खराब होगा। परिवार की बागडोर मिलने से परेशान रहेंगे।

 

सिंह:
आज आपके व्यवसाय के प्रयास रंग लाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अपने अधिकारियों से मीठा बन कर रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए नुकसानदायक रह सकता है। आज आपके आस-पड़ोस में भी यदि कोई भी बात हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। व्यस्तता के बीच आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की कुछ फरमाइशें पूरी करने में व्यतीत करेंगे। आज आप को कुछ व्यावसायिक तौर पर धन लाभ मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, शारीरिक रूप से दर्द से परेशान रहेंगे। ऑफिस में सहयोगी से मन मुटाव होगा। आज प्यार कम और दैहिक आकर्षण ज्यादा रहेगा। परिवार वाले आप की आदतों से परेशान रहेंगे। आज जमीन की खरीद-फरोख्त करेंगे।

 

कन्या:
आज के दिन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। नौकरी मनोनुकूल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपके लिए धन की प्राप्ति सुगम होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
व्यवसाय में विरोधियों से बचा कर रखें। आंख कान का दर्द आपका दिन खराब करेगा। अपनी कंपनी शुरू करने का मन बनायेंगे और दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। साथी मन से ज्यादा और तन से कम खूबसूरत निकलेगा। दोस्तों के साथ वक्त बिताना परिवार वालों के लिए परेशानी पैदा करेगा। आप के पास कॉलेज के साथ का प्यार वापस आएगा।

 

तुला:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। विद्यार्थी कोई प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। इनकम टैक्स की नजर आपके पैसे और संपत्ति पर है। सेहत भी खराब चल रही है। आज नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ख्याल बदल दें। साथी को प्यार नहीं होने से रिश्ता टूट जाएगा। परिवार वाले जातक के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। गाड़ी खरीदने का सपना साकार होगा।

 

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय की अधिकांश योजना आपको लाभ देगी, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको अपने किसी भी सहयोगी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने घरेलू खर्चे दिल खोलकर करेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज यदि किसी कार्य को माता-पिता के आशीर्वाद को लेकर करेंगे, तो वह सफल होगा। आज आप को मान सम्मान के साथ धन लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।
रोजगार के लिए जातक प्रयासरत रहेंगे। आज आप का साथी से मधुर संबंध स्थापित होगा। परिवार वालों का आप पर से भरोसा टूट गया है। काम में बुरी तरह फंस सकते हैं।

 

धनु:
आज के दिन दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। धन के मामलों में सचेत रहें और अजनबियों पर भरोसा न करें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। सामाजिक मोर्चे पर चीजों को साकारात्मक दिशा में बढ़ता हुआ महसूस कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहनेवाली है। बिजनेस के कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको विरोधी परेशान कर सकते हैं। आज आपको माता-पिता से धन लाभ होगा। पकौड़ों की खुशबू के साथ मौसम और सेहत का आनंद लें। किसी दूसरे शहर में नौकरी मिलने से मन उलझन में रहेगा। आपको प्यार होगा, लेकिन कहने से डरेंगे। आज नौकरी लगने से परिवार में खुशियां दोगुनी होंगी। लंबे इंतजार के बाद संतान सुख मिलेगा।

 

मकर:
आज का दिन खुशियां देने वाला रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपको कोई उपहार देंगे। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कंप्यूटर सीख रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे। धन हानि की संभावना है, सतर्क रहें। बाहर जाने की सोच रहे हैं तो सेहत का ख्याल रखें। करियर ढलान पर रहेगा, लेकिन प्रयास नहीं छोड़ेंगे। आपको सुहाने मौसम में साथी की कमी खलेगी। बदनामी झेलनी पड़ सकती है, सतर्क रहें। गाड़ी खरीद सकते हैं।

 

कुंभ:
आज के दिन कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। कुछ मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। किसी खास इंसान से सीधी और खुली बात हो सकती है, जिससे परेशानियों से निपटने का तरीका मिल सकता है।
व्यावसायिक कामों में बेतहाशा वृद्धि होगा। सेहत सामान्य रहेगा और बारिश से बचें। आजीविका के साधनों से बचें। किसी के साथ प्रेम प्रसंग की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको परिवार की कमी खलेगी और मां की याद सताएगी। बीमारी की संभावना है।

 

मीन: 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको व आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी को धन उधार दें, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। बिजनेस को लेकर अनुकूल ग्रह स्थिति है। सेहत के लिए मुश्किलों से भरा दिन रहेगा। नौकरी और पढ़ाई के लि दिन बढिया है। आज साथी के साथ डेटिंग पर जायेंगे। जीवनसाथी के साथ मिल किया गया काम परिवार का मान बढ़ायेगा। पिता की तरफ से शॉपिंग मिलेंगी।

Parvatanchal