दुखद: घास लेने जंगल में गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत

दुखद: घास लेने जंगल में गयी महिला की खाई में गिरने से हुई मौत
Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के धोन्तरी गांव में जंगल में घास लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार धोन्तरी गांव की एक महिला अनिता राणा (30) पत्नी विजय सिंह राणा घास लेने के लिए जंगल में गई थी। जहां से देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने उसकी खोज की। इस संबंध में एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी अपनी टीम के साथ रवाना हुए। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात को पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में महिला के शव को ढूंढ निकाला।

माना जा रहा है कि घास काटने के दौरान संभवतः पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से महिला की मृत्यु हो गयी।

एसडीआरएफ की टीम में ये रहे शामिल

  1. HC दुर्गेश रतूडी
  2. HC प्रदीप पंवार
  3. का. जसवेंद्र सिंह
  4. का. संदीप मिश्रा
  5. का. श्रीकांत सिंह
  6. इले. जीवन सिंह
  7. टेक. सुलेमान त्यागी
  8. उप.चा. अशोक कुमार

Parvatanchal