शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 07 नवंबर 2023

मेष:
आज परिवार में सामंजस्य बनाने की कोशिश में आप ज्यादा सफल नहीं हो पाएंगे, इसलिए आज इस बाबत कोशिश ना करें। कुसंगति से हानि होगी। बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद के कारण कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आपको मातृत्व सुख हासिल हो सकता है। किसी विशेष कार्य में जीवनसाथी से भी आपको मदद मिलने की उम्मीद है। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। यात्रा का आयोजन हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कॉलेज के साथी की याद आएगी, जो प्यार का अहसास देगा। आज पारिवारिक उत्सव में शामिल होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
वृष:
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आज आपके मन में अपने घर व व्यापार के लिए कुछ कोई उलझनें रहेंगी, इसलिए आज आपको अपने मन पर नकारात्मक ऊर्जा को हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके काफी सारे बनते हुए काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम नरम रहेगा, क्योंकि आज आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं कोई निवेश किया हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।
त्योहारों के सीजन में खुशी दोगुनी होगी, अगर बिजनेस में ध्यान दिया जाए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रेम की विश्वसनीयता को खोने न दें। परिवार का माहौल सुख शांति भरा रहेगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे।
मिथुन:
आज किसी जरूरी काम में माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार जाहिर करने और अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे। आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबारियों को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के घर डिनर पर जाना पड़ सकता है। नए स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, धन में वृद्धि होगी। बिजनेस में नई योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सेहत का ख्याल रखें। पुराने प्रेमी से मुलाकात होगी। परिवार के साथ मिलकर घर की सफाई में व्यस्त रहेंगे। आज पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा।
कर्क: :
आज का दिन कुछ अनचाहे लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोमांटिक ज़िन्दगी में बदलाव मुमकिन है, आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटन स्थल पर जाने से मन प्रसन्न होगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहन के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौकरी और ऑफिस में सतर्क रहें। परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है।
सिंह:
आज के दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने किसी सहयोगी से वाद-विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं,क्योंकि इसमें आपके वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आज आपको अपनी बुद्धि के द्वारा किए गए कार्यों में निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए यदि कोई ऐसा कार्य करें, तो बहुत ही सावधान होकर करें। बिजनेस में लाभ मिलेगा। सेहतमंद रहेंगे। विद्यार्थियों के करियर के लिए अच्छा रहेगा, खिलाड़ियों को खेल से लाभ मिलेगा। प्यार में पड़ेंगे, लेकिन साथी को कद्र नहीं होगी आपकी। परिवार में खुशियों की बरसात होगी। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।
कन्या:
आज के दिन कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है।आज धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। पार्टनर की इच्छाएं पूरी होंगी। आप किसी से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल होगी। कम्प्यूटर स्टूडेंट्स किसी नौकरी के लिये फॉर्म भरेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आपको काम में सफलता मिलेगी। साहित्यिक जगत से आय का साधन बनेंगे। संतुलित भोजन करें। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। आज प्यार मिलेगा, लेकिन साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी। परिवार के लोग आपकी फीलिंग नहीं समझेंगे। जमीन-जायदाद खरीदने का उत्तम योग बन रहा है।
तुला:
आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज आप किसी कठिन कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण संभव है। रुका धन मिल सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आज ऊर्जावान बने रहेंगे। नौकरी में क्रिएटिविटी से लाभ मिलेगा। प्यार ने आपको निक्कमा बना दिया है। परिवार के साथ मिलकर जमकर शॉपिंग करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का भी योग बन रहा है।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो पूरे उत्साह से करेंगे, जो पूर्ण भी अवश्य होगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रात्रि के समय आपकी कुछ अनचाहे व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आज यदि आपने किसी व्यापार को साझेदारी में करने की सोची है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि उसमें आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। सेहतमंद रहेंगे। नौकरी और काम को लेकर आपकी प्रशंसा रहेगी। प्यार के मामले में दूर रहें तो अच्छा रहेगा। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु:
आज के दिन आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत होगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है।व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना है। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। मां की तबियत का ख्याल रखें। विद्यार्थियों के लिए एवं उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है। साथी से बात करते समय भावनाओं पर काबू रखें। घर का इंटीरियर बदलेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मकर:
आज के दिन झटपट पैसा कमाने की बजाय टिकाऊ लाभ के लिए सोचें। आज मन उदास रह सकता है, इससे बचने का तरीका है कि आप मन पसंदीदा काम करें और सकारात्मक बने रहें। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन शुभ होगा. सकारात्मक सोचें, नतीजा अच्छा होगा. नौकरी में चैन रहेगा। ऑफिस में दिन सामान्य बीतेगा। आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को सजग रहने की जरूरत है। व्यवसाय में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। सेहतमंद रहेंगे, लेकिन काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। आपका दिल टूटेगा। परिवार वाले आपके खिलाफ रहेंगे। आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है।
कुंभ:
आज के दिन आपके लिए आमदनी में नए-नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी शिक्षा प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन परेशान ना हों। सायंकाल तक वह आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। परिवार में भी आज आपको मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। व्यवसाय को लेकर समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का पूरा ख्याल रखें। नौकरी में तनाव मिलेगा। निजी संबंधों को लेकर निकटता बढ़ेगी। घर में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
मीन:
आज के दिन आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आज आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मैकेनिकल इंजीनियर के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आसपास कहीं अच्छी जगहों पर घूमने का प्लान करेंगे। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, व्यापार में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझकर प्रिय को समझाने की कोशिश करें। धन लाभ होने का प्रबल योग है। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। सबके लिए उत्तम समय चल रहा है, समय का सदुपयोग करें। बचपन की मोहब्बत जवां होगी। पारिवारिक कठिनाइयाँ भी कम होंगी। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी।

