खुशी: बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर भाजपा कार्यालय में जश्न

खुशी: बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर भाजपा कार्यालय में जश्न
Spread the love

 

हल्द्वानी। भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रातप बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया।  जमरानी बांध को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का धन्यवाद भी अदा किया गया कि उन सभी की प्रयासों से जमरानी बांध का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।
बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा लंबे समय से लाखों लोगों को पेयजल व सिंचाई के संकट को दूर करने वाली बहु प्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गौला नदी पर जमरानी बांध 130.6 मीटर की ऊंचाई पर निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना से  डेढ़ लाख हेक्टेयर कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होना है साथ ही हल्द्वानी शहर को वार्षिक 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध कराए जाने तथा 63 मिलियन यूनिट जल विद्युत उत्पादन का प्रावधान है, 90-10 के अनुपात में सबपरियोजना बनने मे शाहर्ष स्वीकृति दी गयी।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला,जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह निगलतिया,जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, जिला मंत्री बहादुर नगदली, विजय सिंह बिष्ट, दिनेश आर्य, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला,भुवन भट्ट, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, प्रताप रैकवाल, कमलेश जोशी, गीता जोशी, राशि जैन, बॉबी आर्या, विशु शर्मा, रोहित श्रीवास्तव सहित सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Parvatanchal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *