गिरफ्तारी: नेशनल इंश्योरेंस फ्राड का मास्टरमाइन्ड दबोचा

गिरफ्तारी: नेशनल इंश्योरेंस फ्राड का मास्टरमाइन्ड दबोचा
Spread the love

देहरादून। विभिन्न बीमा कम्पनियों के नाम पर देशभर में कई लोगों से इंश्योरेंस ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ द्वारा गिरोह के मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बन्द पड़ी बीमा पोलिसी को जारी रखने के लिए पीड़ितों से ठगी करता था।

एसटीएफ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र जोशी पुत्र स्व. देवी दत्त जोशी निवासी आर्शिवाद एनक्लेव बल्लूपुर थाना कैन्ट ने बताया कि कुछ वित्तीय कारणों से उनके द्वारा चलायी जा रही पॉलिसियों को जारी रखने में असमर्थ होने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को बीमा लोकपाल अधिकारी एवं एनपीसीआई अधिकारी बताते हुए कहा गया कि पॉलिसी एजेंट द्वारा उनको गुमराह किया गया है। जांच करने पर जिसमें आपको रकम वापस की जानी है जिसकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आपकी राशि वापस कर दी जाएगी।
औपचारिकताओं की इस प्रक्रिया के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा विभिन्न बैंक खातो में धोखाधड़ी से कुल 2927768 जमा करवा लिए गये। जिसके बाद उन्हे पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। मामले में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही जांच में सामने आया कि संदिग्ध आरोपी का बडौत बागपत उ.प्र. व नोएडा से सम्बन्ध है।

जिस पर एक टीम वहां रवाना की गयी। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से साक्ष्य एकत्रित करते हुए मुकदमे में आरोपी गौरव अग्रवाल पुत्र विपिन अग्रवाल निवासी काशीरामपुरा कालोनी थाना बडोत जनपद बागपत उ.प्र. व हाल निवासी गोपाल अपार्टमेन्ट बेहरामपुर नोएडा को नोएडा से गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त 1 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों से मिलकर जो व्यक्ति पोलिसी चलाने में असमर्थ हैं व पॉलिसी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं उन व्यक्तियों की निजी जानकारी प्राप्त कर उनको विभिन्न माध्यमों से सम्पर्क करते हुए उनकी पॉलिसी की धनराशि उनको वापस करने का लालच देकर घटना को अंजाम दिया करते थे।

Parvatanchal