आयोजन: डांडिया में जम कर नाचे लोग, नवाब के गीतों ने जमाया रंग
धुनोची पर महिलाओं ने नृत्य कर माहौल को किया भक्तिमय
देहरादून। लग्जुरिया फर्म्स बाय सॉलिटेयर में डांडिया और गरबा का खूब रंग जमा। डांडिया के साथ ही धुनोची से माहौल भक्तिमय हो गया। क्रिएटिव हब की ओर से आज डांडिया एवं गरबा का आयोजन किया गया।
क्रिएटिव हब इवेंट्स प्लानर की ओर से आयोजित डांडिया एवं गरबा की शुरुवात माता की आरती से हुई। जिसके बाद बंगाल की झलक पूरे कार्यक्रम में देखने को मिली। कार्यक्रम में धुनोची का आयोजन किया गया था जो कि मां दुर्गा की आराधना का ही एक तरीका है।

महिलाओं एवं पुरुषों ने जब धुनोचि किया तो माहौल पूरा भक्तिमय हो गया। इसके उपरांत दिल्ली से आए नवाब डी जे ने लोगों को गरबा की धुनों पर नाचने को मजबूर हो गए। आयोजक मीतू बंसल ने कहा कि ये एक छोटी सी कोशिश है अपनी संस्कृति को आने वाली जनरेशन को देकर जाने की आज हम अपनी संस्कृति को समझेंगे तो ही हम अपने आने वाली जनरेशन को कुछ देकर जा सकेंगे। भले ही हम उत्तराखंड में रहते हैं लेकिन गरबा माता रानी को खुश करने के लिए किया जाता है और हम यही एक मैसेज आने वाली जनरेशन को दे रहे हैं कि किसी भी तरीके से अपनी संस्कृति को पकड़ कर रखो और किसी भी रूप में आगे लेकर चलो।

