मिजाज: जौनसार क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

मिजाज: जौनसार क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
Spread the love

चकराता। जौनसार बावर क्षेत्र में मौसम ने एकाएक करवट बदल ली। जिसके चलते कुनैन,अमराड, झबराड,डूगरी पैनूवा, रोटा समेत एक दर्जन गांव में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि होने से क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है।

वहीं मौसम का मिजाज बदलने और ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि इतनी जबरदस्ती हुई कि मटर, आलू और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों के काश्तकारों ने उप जिलाधिकारी कालसी चकराता से मुआवजा की मांग की है।

जौनसार क्षेत्र में इस समय मटर, आलू और टमाटर की फसल काफी अच्छी हो रखी है लेकिन आज हुई ओलावृष्टि से इन फसलों को नुुुुुकसान पहुंचा है।

वहीं क्षेत्र में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में भी इजाफा हो गया हे। जहां देहरादून क्षेत्र में दिन के समय चटख धूप खिल रही है और सुबह-शाम ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है वहीं चकराता में जबदरस्त ठंड होने लगी है।

Parvatanchal