तेवर: प्राचार्य के इस्तीफे की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़े दो छात्र
देहरादूून। डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत के मामले में प्राचार्य के इस्तीफे की मां को लेकर दो छात्र टॉवर पर चढ़ गए। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विदित ही कि करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार बृहस्पतिवार की रात अचानक गिर गई थी। वहीं सड़क से गुजर रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में युवती की सुष्मिता तोमर की मौत हो गयी थी। जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थीं।
हाल ही में उसकी नौकरी लगी थी। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुष्मिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।
पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सषमिता को मृत घोषित कर दिया था।

