केदार बाबा के दर्शन कर अभिभूत हुई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस
देहरादून। केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बीच आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पहुंची। जैकलीन धाम की अलौकिक सुंदरता को देख कर काफी खुश नजर आयीं। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशसंकों को भी निराश नहीं किया और उनके साथ खूब फोटो खिंचवायी।
केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी के बावजूद हजारों की संख्या श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज भी आज केदारनाथ धाम पहुंची। धाम पहुंचने पर जैकलिन फर्नांडीस का बीकेटीसी के सीईओ योगेन्द्र सिंह ने स्वागत किया।
जैकलीन ने मंदिर में बाबा केदार की पूजा की और धाम में हो रही बर्फबारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा केदार के दर्शन से वह अलौकिक आनंद का अनुभव कर रही हैं। धाम की सुंदरता ने उनको बेहद लुभाया है। इस दौरान मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने जैकलीन को भगवान केदारनाथ जी का प्रसाद तथा रूद्राक्ष माला भेंट की। इस अवसर पर प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, संजय तिवारी,पुष्कर रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

