शिकंजा: मंदिर से चुराई गई सोने की नथ के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। मन्दिर से चोरी की गयी सोने की नथ के साथ पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर को सिद्धेश्वर एन्क्लेव, नेहरू काॅलोनी देहरादून द्वारा थाना नेहरू कोलोनी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर से ज्वेलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में एक
प्रार्थना पत्र दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना नेहरू काॅलोनी पर मुकदमा दर्ज कर चोर एवं ज्वेलरी की बरामदगी हेतु एक टीम गठित की गई। टीम के द्वारा कड़ी जांच पड़ताल करते हुए घटना में शामिल दीपक कुमार गुंदको, दौड़वाला को चोरी की गई सोने की नथ के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
