आयोजन: अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में समाजसेवी संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, विधायक ने किया शुभारंभ
देहरादून। समाज सेवा को समर्पित ’अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन’ ने ’भगवान अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बडी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
आयोजित शिविर में 1,11,118 यूनिट रक्त घायल सैनिकों के सहयोग हेतु तथा रक्त की कमी से जुझते रोगियों के जीवन रक्षा के लिए दिया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन दंतुक दंत अस्पताल, इंजीनियर्स इंक्लेव, जीएमएस रोड पर किया गया। शिविर का शुभारंभ कैंट विधायक सविता कपूर ने किया। इस दौरान उन्होंने शिविर के आयोजकों की सराहना की। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ एस के अग्रवाल ने सभी रक्तदानियों के जलपान और भोजन की बेहतरीन व्यवस्था की थी जिसकी सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल ने कहा कि नेत्रदान हो या देहदान अथवा रक्तदान किसी भी सेवा के कार्य में अग्रवाल समाज पीछे नहीं है। ’संस्था के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर तथा सभी रक्तदानियों का स्वागत किया। शिविर संयोजक हरीश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संरक्षक इं एम सी गुप्ता, महासचिव संजीव अग्रवाल, अनिल सेठ, श्रीमती विजयलक्ष्मी अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, रमा गोयल, ताराचंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, सूरज प्रकाश अग्रवाल, इं०राजीव अग्रवाल, अभिलाष गुप्ता,आरुषि गुप्ता, सी ए अनुज सिंघल, निशू सिंघल, रंजन अग्रवाल, आकाश गुप्ता, जितेंद्र जी, फतेह चंद अग्रवाल, दीपक गुप्ता, रेनू, अरविन्द रौथाण जी, निमित्त अग्रवाल, अदिति के साथ कोटक महेंद्रा बैंक के एरिया हैड- नीरज त्रिपाठी, स्टेट हेड,- शोभित अग्रवाल, शाखा प्रबंधक रजत जैन, बैंक के हिमांशु नेगी व अरविन्द महाजन आदि अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।’

