शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023

मेष :
आज आपके कामों की तारीफ होगी। आज अपने घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज किसी शो में गाने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग हैं। समाज में सम्मान मिलने के चांस बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है, किसी अच्छे घर से शादी का रिश्ता आयेगा। आज अपनी खुशियों को जाहिर करने से बचें।
वृष :
आज कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने से तनाव महसूस होगा और वरिष्ठों से अनबन होगी, लेकिन शाम तक इन सभी स्थितियों से राहत मिलेगी। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गिरावट के कारण भागदौड़ करनी होगी, तभी सेहत में सुधार हो पाएगा। आपको आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनके लिये आज का दिन उत्तम है। आपके रुके हुए कामकाज में मन लगेगा और उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज मन में द्वेष न पालें,दोस्तों से चीटिंग न करें।
मिथुन :
मिथुन राशिवाले आज रचनात्मक कार्य करते रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में आपका साथी आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है। परिवार के साथ किसी अन्य फालतू मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको आपकी पसंद की कोई वस्तु किसी खास मित्र के द्वारा गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी। आज क्रोध से बचें।
कर्क :
आज व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे। लापरवाही और आलस्य किसी महत्वपूर्ण कार्य को रोक सकता है। इस समय व्यापारिक साझेदारों से संबंध सुधारने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और खानपान के प्रति सचेत रहें। बोलचाल में संतुलन रखें। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। आज विवाद से बचें।
सिंह :
आज आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जो लोग लेखक हैं आज उनके विचारों का सम्मान होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं। किसी मित्र से चल रही अनबन आज समाप्त होगी, साथ ही मित्रता और बेहतर होगी। आज लहसुन-प्याज का त्याग करें।
कन्या :
आज आपको एक आकस्मिक उपहार मिल सकता है। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। काम में सफलता मिलने से आपको थकान का एहसास नहीं होगा। अनुभवी लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपको कुछ अच्छी सीख मिलेगी। कोई पुराना विवाद निपट सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें। जितना संभव हो आज प्रॉपर्टी निवेश को टालना ही सही रहेगा। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज किसी को लेन-देन में धोखा न दें।
तुला :
आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त हो जाएंगी। आप अपनी कार्यशैली से सभी को कायल करने में सफल होंगे, लेकिन आप फिर भी विरोधियों से सतर्क रहें। करियर के क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। अच्छी सेहत के लिए घर में बने खाने का ही प्रयोग करें। आज अपने दिल की बात कहने से बचें।
वृश्चिक :
आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिलेंगी। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। अपनी गतिविधियों और योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। पैसों की कमी के कारण यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं होंगे। स्वभाव में बदलाव करना होगा।आज काम में धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें।
धनु :
आज अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें। गुस्सा करने से बचें। आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख और साधन प्राप्त होंगे। व्यवसाय में कुछ समस्याएं आज हल होंगी। किसी परिजन के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। आज शराब का सेवन न करें।
मकर :
आज आप जीवनसाथी के साथ स्मरणीय पल साझा कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी खोई चीज आपको मिल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। आपको घर परिवार में रिश्तों को संभालने की कोशिश करनी होगी। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति पनपे, तो उसे आपको बात के जरिए संभालना होगा। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। मेहनत करने से उसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज लहसुन-प्याज के सेवन से बचें।
कुंभ :
आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्यार का जादू आपको अंधा कर देगा। काम विलंब से पूरे होंगे। बुद्धिमानी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा। इसलिए अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझ कर निवेश करें। मन में तनाव है तो किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का होगा। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। पूरी जानकारी के बिना लगाए गए अनुमान गलत साबित हो सकते हैं। आज चावल न खाएं।
मीन :
आज आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। सेहत का ध्यान रखिए। जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें, नहीं तो परिवार का माहौल बिगड़ेगा। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में सफल होंगे। रोजगार के मामले में किसी से सलाह जरूर लें। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात होगी। करियर को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। मानसिक तनाव दूर करने के लिए किसी करीबी के साथ बातचीत करें। आज वाहन न चलाएं।

