एक्शन: जानलेवा सड़क हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज, सात लोगों की हो गयी थी दर्दनाक मौत

एक्शन: जानलेवा सड़क हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज, सात लोगों की हो गयी थी दर्दनाक मौत
Spread the love

 

नैनीताल। पिछले दिनों कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में नलनी के  पास रात में हुए सड़क हादसे  में के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर अब पुलिस मामले  की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि बीते रविवार रात को नैनीताल कालाढूंगी रोड में नलनी क्षेत्र में पर्यटकों से भरी बस खाई में गिर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत होने के साथ ही 26 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे जिनको पुलिस तथा एसडीआरएफ  तथा दमकल व स्थानीय लोगों द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत कर खाई से निकाल कर अस्पताल तक पहुंचाया गया था। प्राथमिक जांच में चालक की लापरवाही व तेज गति के कारण हादसा होने की पुष्टि हुई है। जिले के पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सडक़ हादसे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Parvatanchal