शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: रविवार, 08 अक्टूबर 2023

मेष :
आज जीवन में आर्थिक धन लाभ भी होंगे और नौकरी की तलाश भी पूर्ण होगी। धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष :
आज आपकी बंद किस्मत अचानक खुल जायेगी। संभावनाओं पर विचार करें। आज, आप अपने पसंदीदा व्यक्ति के लिए बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार हो सकते हैं। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है। आने वाले दिनों में सभी तरह के कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।
मिथुन :
आज आपके दुश्मन और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। पैसे बचाकर आप अपने भविष्य के बारे में सोच सकते हैं और कहीं पर पैसे निवेश कर सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। कोशिश करने से आप बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर देंगे। आज का दिन आपके लिए आनंददायक और यादगार रहेगा। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। आज नौकरी छोड़ने का मन बनेगा, लेकिन बड़ों से सलाह जरूर लें।
कर्क :
आज आज आपके जीवन की सभी विनाशकारी शक्तियां दूर भाग जाएंगी और आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आपका मन सामाजिक कार्यों में अधिक लगेगा। वर्षों से अधूरी मनोकामनाएं पूरी होंगी। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी।। आज आलस का त्याग करें।
सिंह :
आज आपको अपने जीवन में खुशियों का नजारा देखने को मिलने वाला है। बिजनेस में फायदे की योग बने रहेंगे, और भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। आपकी बांई टांग में दर्द हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रखें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। आज किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना है।
कन्या :
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिजनों और साथ काम करने वालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी आपके अनुकूल होगी। धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आज दिल की बात दिल में रखें।
तुला :
आज आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें।
वृश्चिक :
आज हर ओर से आपको खुशियों की प्राप्ति होगी। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है। सूर्य देव की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। आज यात्रा करने से बचें।
धनु :
आज आपके व्यापार-धंधे में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। रिश्तेदार या पुराने मित्र की सहायता से आपको कारोबार में तरक्की मिलेगी। लगातार बार-बार प्रयास करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज सेहत का विशेष ख्याल रखें।
मकर :
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। परिवार में दु:ख होने से घर का वातावरण दूषित होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। आप जो भी कार्य मन लगाकर करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज आप करियर को लेकर सतर्क रहेंगे।
कुंभ :
आज परिवार में लोगों के बीच प्रेम बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खान-पान से बचें। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें, सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। संतान के साथ आज आप के संबंध अच्छे हो सकते हैं। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान लगातार बढ़ेगा। आज प्यार के चक्कर से दूर रहेंगे।
मीन :
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपकी आय में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में और व्यापार में बहुत लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप कामयाबी के नए शिखर प्राप्त करेंगे। आपकी अपनी मेहनत से ही आपकी किस्मत खुलेगी। किस्मत आपका साथ देती रहेगी। आज खानपान पर पूरा ध्यान दें।

