शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शनिवार, 07 अक्टूबर 2023

मेष :
आज कई दिनों से रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। घर और काम का दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आज शाम से खुशियां ही खुशियां होंगी। आज इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आपके और आपके परिवार के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहना होगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर होंगी। आज ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें।

 

वृष :
वृष राशि वालों के लिए आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। विचारों का पता लगाने की अपनी क्षमता को प्रोत्साहित करें, लेकिन कल तक कुछ भी काम करने के लिए प्रतीक्षा करें। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश भी करेंगे। कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। आने वाले समय में यह लोग आर्थिक समृद्ध हो सकते हैं। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज वाहन संभलकर चलाएं।

 

मिथुन :
आज आपकी पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आपके माता-पिता की ओर से आपको तोहफे में घर या गाड़ी मिल सकती है। कार्य की प्रगति संभव होगी। आज आप अपने विरोधियों से सावधान रहें। निवेश करने का समय सही है। कार्य क्षेत्र में उन्नति और सहयोग देखने को मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति और वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी हॉबी आपको उर्जावान बने रखने में मददगार होगी। आज आलस का त्याग करें।

 

कर्क :
कर्क राशि वालों का आज कारोबार अच्छा हो सकता है। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है। आज का दिन योजनाओं को साकार करने के लिए सफलता देने वाला रहेगा। आज गप्पबाज़ी और अफवाहों से दूर रहें। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने के संकेत हैं, जिससे परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज नौकरी छोड़ने का मन बनेगा, लेकिन बड़ों से सलाह जरूर लें।

 

सिंह :
आज नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। पैसे की ओर एक नजर रखनी होगी और अपने बढ़ते हुए खर्चों को भी संभालना पड़ेगा। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। आज कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। आज दिल की बात दिल में रखें।

 

कन्या :
आज आपको जीवन साथी से और परिवारजनों से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आपका आत्मविश्वास इस समय आपको भरोसा दिलाएगा कि आप लोगों के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। आज आप बुद्धि माता का प्रयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे। जल्दबाज़ी में लिया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले आराम से सोचें। महिलाएं अपने कर्तव्यों को लेकर चिंतित रहेंगी। आज किसी बीमारी की चपेट में आने की संभावना है, सावधान रहें।

 

तुला :
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। अपने पैसे से जुड़े फैसलों में किसी भी तरह की कोई गलती न करें। खासकर बार-बार उभरती हुई परेशानियों को इस समय कोई हवा न दें। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। आज यात्रा करने से बचें।

 

वृश्चिक :
आज आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। लोगों की मदद करने के लिए भी एक उदारता का नजरिया बनाये रखना बहुत जरूरी है। किसी प्रियजन से आज मिलाप होगा। अपने मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। भाग्य का भी साथ मिलेगा और भारी भावनात्मक शांति-संतुष्टि भी मिलेगी। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने की भी संभावना बन रही है। आज दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें।

 

धनु :
आज यात्रा पर जाने से बिजनेस को लेकर नयी योजनाएं मन में आएंगी। करियर में आने वाला बदलाव आपके लिए यादगार साबित होगा। घर पर मेहमानों का आना दिन को बढ़िया और ख़ुशगवार बना देगा। जीवनसाथी से उपहार मिलने का योग बन रहा है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण हो सकता है। प्यार के मामले में आज दिल पर चोट लगने की संभावना है। आज प्यार के चक्कर से दूर रहेंगे।

 

मकर :
मकर राशि वाले कारोबारियों को आज अच्छा धनलाभ होगा, आपका जीवन खुशनुमा रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में इजाफा देखने को मिल सकता है। आप पिछले कुछ दिनों से अधिक गुस्सा कर रहे हैं, लेकिन इस गुस्से से आप अपना ही नुकसान करेंगे। इसलिए अपने हृदय में प्रेम को स्थान दें। आज आपका मन भटक सकता है और आप अपने प्रेमी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर उलझन में महसूस कर सकते हैं। आज सेहत का विशेष ख्याल रखें।

 

कुंभ :
आज अपनी गोपनीय बातें दूसरों को बताना अच्छा नहीं है। पेशेवर स्तर पर आपके द्वारा पूरा किए गए कार्य से सीनियर्स संतुष्ट होंगे। आप पूर्व में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। आज जीवन साथी से मन की बातें करें। धार्मिक सोच वाले व्यक्ति पूजा पाठ में व्यस्त हो सकते हैं। आज प्रेम के प्रस्ताव भी आपके पास आने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज करियर को लेकर सतर्क रहिये।

 

मीन :
मीन राशि वालों को आज आज दोस्तों के साथ मस्ती करने का मौका मिलेगा। बच्चों से बातें करें आज उन कार्यों को करें जिनको आपका मन कहे। आपको परिवारजनों का भरपूर सहयोग रहेगा। आपके दिन शुभ होने वाला है। ध्यान रहे आज भाग्य आपके साथ है लेकिन बेवजह के खर्चों से आपको बचना है। खाने पीने पर नियंत्रण रखने के कारण आप अपनी सेहत ठीक रखने में सफल रहेंगे। आज खानपान पर पूरा ध्यान दें।

Parvatanchal