ब्रेकिंग न्यूज: एक साल से लापता पर्वतारोहण ट्रेनी का शव बरामद, पिछले वर्ष हिमस्खलन के दौरान गुम हो गये थे दो ट्रेनी

ब्रेकिंग न्यूज: एक साल से लापता पर्वतारोहण ट्रेनी का शव बरामद, पिछले वर्ष हिमस्खलन के दौरान गुम हो गये थे दो ट्रेनी
Spread the love

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की टीम ने  पिछले साल हादसे में लापता प्रशिक्षणार्थी का शव बरामद किया है। गौरतलब है कि 4 अक्टूबर 2022 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के डोकरानी बामक ग्लेशियर में बर्फवारी/हिमस्खलन के कारण घटित दुर्घटना में लापता  02 प्रशिक्षणार्थी  में से  01प्रशिक्षणार्थी का शव NIM द्वारा  04-10-2023 को बरामद कर nim बेस कैंप डोकरानी बामक  में लाया गया।
शव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आज 5 अक्टूबर  को सेना के हेली से हर्षिल लाया गया तथा हर्षिल से वाहन के द्वारा उत्तरकाशी लाया गया है ।
शव का पोस्टमार्टम/ पंचनामा आदि  की कार्यवाही जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में की जा रही है । कार्रवाई पूर्ण होने पर शव को ताबूत आदि की व्यवस्था कर गृह जनपद ऋषिकेश भेजा जाएगा।
मृतक प्रशिक्षणार्थी का  नाम ऋषिकेश निवासी विनय पंवार बताया जा रहा है। उक्त शव को भारतीय नौसेना के प्रतिनिधियों द्वारा अपने पास लेकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि गत वर्ष 4 अक्टूबर को हुए इस हादसे में 27 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी और दो पर्वतारोही लापता थे, हादसे के ठीक एक साल बाद एक और पर्वतारोही का शव मिलने के फलस्वरूप हादसे मे जान गंवाने वाले पर्वतारोहियों की संख्या 28 हो गई है।

Parvatanchal