बैठक: गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

बैठक: गृहमंत्री के दौरे के मद्देनजर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश
Spread the love

देहरादून। गृहमंत्री सरकार अमित शाह के 7 अक्टूबर को प्रदेश में टिहरी जनपद के नरेन्द्र नगर में आयोजित होने वाले सर्किल जोनल कांउसिंलिंग की बैठक में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर समुचित व्यवस्थाओं को त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इस दौरान एसएसपी अजय सिंह एवं मुख्य नगर आयुक्त मनुज गोयल व मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्थाओं को सुगम, सुविधाजनक बनाना सुनिश्चित करेंगे। जिसके लिए उन्होंने लोनिवि, एनएच,एनएचआई, विद्युत, स्मार्ट सिटी, पेयजल निगम,  एमडडीए एवं नगर निगम आदि विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए आवागमन रूट को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।

जबकि पुलिस विभाग को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आवागमन रूट पर पड़ी निर्माण सामग्री/अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने तथा सड़कों के किनारे फुटपाथ ठीक करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आवागमन रूट को सुगम सुव्यवस्थित बनाने हेतु पैचवाईज अधिकारी तैनात करने तथा तैनात अधिकारियों को अपने-2 आंवटित स्थलों को मौके पर निरीक्षण करते हुए कार्यों एवं  व्यवस्थाओं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जोलीग्रान्ट एयरपोर्ट से जनपद की सीमान्तर्गत गुजुराला तक  सफाई व्यवस्था  के निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए को सड़कों से झाड़ी कटान तथा विद्युत विभाग को झूलती विद्युत तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जनपद में कार्यक्रम स्थलों सहित एयरपोर्ट में एम्बुलेंस के साथ चिकित्सक एवं स्टॉप तैनात रखने के निर्देश दिए। एसएसपी अजय सिंह ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए वाहन कार्डिनेट के साथ ही सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।

Parvatanchal