दुखद: यहां देर रात को खाई में गिरी कार, हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दुखद: यहां देर रात को खाई में गिरी कार, हादसे में एक शिक्षक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Spread the love

 

उत्तरकाशी। बीती देर शाम एक कार के खाई में गिर जाने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से जहां एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के वक्त दोनों शिक्षक स्कूल से अपने घर वापस आ रहे थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे जखोल- सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई, जिसमें सवार राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी के शिक्षक दफ्तर सिंह (28) पुत्र हाकम सिंह, निवासी जखोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जखोल गांव के ही शिक्षक राजेंद्र सिंह (30) पुत्र युद्धवीर सिंह इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक अपने गांव से प्रतिदिन 18 किमी सफर तय कर स्कूल जाते थे।

Parvatanchal