आवाज: संयुक्त किसान मोर्चा एवं मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन कर फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
देहरादून। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आज मजदूर संगठनों, सीआईटीयू व एटक ने सीटू कार्यालय से प्रदर्शन शुरू कर राजपुर रोड होते हुए गांघी पार्क चौराहे तक जुलूस निकाला और चौक पर मजदूर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और किसानों के हत्यारोपी केन्द्रीय गृह राज्यमन्त्री अजय मिश्रा टैनी तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।
इस अवसर किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सजवाण, महामंत्री गंगाधर नौटियाल संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली,अध्यक्ष दलजीतसिंह ,महामंत्री कमरूद्दीन, माला गुरूंग ,सीटू प्रदेश अध्यक्ष राजेन्दसिंह नेगी, महामंत्री लेखराज ,एटक के नेता एस एस रजवार ,राजेन्द्र पुरोहित, एजाज, बलबीर सिंह ,याकूब अली ,उम्मेद बोरा ,जितेन्द्र सिंह ,मलकियत सिंह ,कुन्दनसिंह ,गुमानसिंह प्रेमसिंह ,सरजीतसिंह ,जियाराम ,जमीरी राम,रणजीत सिंह ,बिन्दा सिंह ,किशन सिंह ,हरवंशसिंह ,मिंगाराम मनमोहन सिंह, गुरूप्रीत सिंह ,अनन्त आकाश ,प्रदीप कुमार ,भगवन्त पयाल ,रामसिंह भण्डारी ,रविंद्र नौडियाल ,मामचन्द ,चित्रा ,शिवा दुबे ,लक्ष्मी पन्त आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

