निर्णय: दून सिल्क के पांच रिटेल की स्थापना होगी, रेशम फैडरेशन की बैठक में हुआ निर्णय

निर्णय:  दून सिल्क के पांच रिटेल की स्थापना होगी, रेशम फैडरेशन की बैठक में हुआ निर्णय
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कॉपरेटिव रेशम फेडरेशन की सामान्य निकाय की पांचवी बैठक ग्रोथ सेंटर सेलाकुई देहरादून में आयोजित हुई। बैठक में सामान्य निकाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। सामान्य निकाय की बैठक में कई प्रस्ताव परित किये गये। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि कोया बाजार का संचालन, रेशम धागाकरण इकाईयों का संचालन और बुनाई कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

दून सिल्क के 5 रिटेल स्टोर क़ी स्थापना, बीज प्रमाणिकारण एजेंसी के माध्यम से प्राप्त धनराशि में से पावर लूम इकाई की स्थापना और प्रचार प्रसार पर 50 लाख का व्यय करने पर अनुमोदन और रेशम घर क़ी स्थापना की जाएगी।
इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में 7.94 करोड़ के  बैलेंस शीट एव लेखा आपतियों का अनुमोदन, फेडरेशन हेतु लगभग 39.43 करोड़ के अधिकतम दायित्व का निर्धारण किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लाभांश 7. 37 लाख के लाभांश का  वितरण किया गया।
वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 3.08 करोड़ के आय व्यय का प्रस्ताव का अनुमोदन सामान्य निकाय की बैठक में किया गया।
बैठक में सामान्य निकाय के सदस्यों को प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा अवगत कराया कि फेडरेशन द्वारा पूर्ण मूल्य श्रृंखला पर कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए आवश्यक संसाधन और अवस्थापना सुविधाएं देने सृजित की जा रही है।

आगामी समय मे फेडरेशन के व्यवसाय को और तेजी से बढ़ाने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा है। फेडरेशन द्वारा विगत वर्ष मे लगभग 01 करोड़ का अतिरिक्त  व्ययवसाय किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रेशम फेडरेशन द्वारा कहा गया कि प्रबंध समिति के कार्यकाल मे फेडरेशन ने बुनाई कार्य मे बहुत तेजी से कार्य हुआ है  जिसका परिणाम है कि आज फेडरेशन द्वारा दून सिल्क के रिटेल स्टोर संचालित हो रहे हैं।

आने वाले समय में सेलाकुई मे लगभग 30 लागत मूल्य के बुनाई के उपकरण और पावरलूम की स्थापना की जा रही है।

बैठक मे प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, निदेशक धर्म बीर तोमर, सत्यपाल, रेवाधार बृजवासी, सुनील कुमार, शम्भू लाल, निदेशक रेशम प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे ।

Parvatanchal