निरीक्षण: एसएसपी अजय सिंह ने किया पुलिस लाइन का भ्रमण
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाईन का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों की बैरकों का जायजा लेने के साथ ही मैस में बने खाने का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अधिकारियों को आगामी 21 अक्टूबर (पुलिस स्मृति दिवस) तथा 9 नवंबर (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाली रैतिक परेड के संबंध में समय से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन के भ्रमण के दौरान एसएसपी द्वारा वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में जवानों की बैरिकों, सीपीसी कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण करते हुए वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही जवानों से संबंधित किसी भी समस्या को सीधे उनके समक्ष रखते हुए उसके समयबद्ध निस्तारण के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस जिला मेस में जाकर वहां जवानों के लिए बनाये गये भोजन भी खाया। जवानों के भोजन की गुणवत्ता को उच्च कोटि के रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा स्कूली बच्चों से बातचीत की गई तथा वहां उपस्थित शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा के साथकृ साथ उन्हें कराई जा रही एक्स्ट्रा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली गई।

