हादसा: पाबौ के पास नदी में गिरी कार, एक की मौत, चार लापता
पौड़ी। पाबौ के पास देर रात एक आल्टो कार 200 मीटर खाई से लुढ़कते हुए नदी में गिर गयी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि कार में सवार चार युवक लापता बताए जा रहे हैं।
थाना सतपुली दने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। हादसे की सूचना मिलने पर पोस्ट सतपुली व श्रीनगर से एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ऑल्टो कार में पांच लोग सवार थे। मासो से पाबौ जाते हुए रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोप की सहायता से खाई में उतरकर सर्च अभियान चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि में ही सवार एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया था। रात्रि अधिक होने व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के कारण रात्रि में रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था।

आज सुबह अन्य कार सवारों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया। SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी में चिन्हित कर लिया गया है तथा आसपास के क्षेत्रों में गहन सर्च किया जा रहा है।
मृतक
देवेन्द्र गुंसाई (24) पुत्र दरबान सिंह, निवासी ग्राम चाहर तल्ला पट्टी खतस्यूँ जिला पौड़ी
लापता व्यक्ति
1. अमनदीप रावत (20) पुत्र मनोज रावत, वर्ष
निवासी :- चिपलधार
2. प्रशांत (20) पुत्र लक्ष्मण गुंसाई,
निवासी :- चेड
3. सौरभ (18) पुत्र शंकर,
निवासी :- ढीकवाली
4. हिमांशु शाह (18) पुत्र अनिल शाह
निवासी :- पाबौ

