शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: बुधवार, 20 सितंबर 2023

मेष –
आज कोई विशेष कार्य को लेकर निर्णय लेने में आपके अनुभव काम आएंगे। अगर स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी। आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, यह स्थिति आपको कार्य से पीछे खींच सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सार्वजनिक करने से आप मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। किसी मित्र के षड्यंत्र के प्रति आपको सजग रहना होगा। बिजनेस के नजरिये से उपलब्धियों वाला समय है। टेक्नोलॉजी के मामले में आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करेगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपका योगदान बना रहेगा। घर परिवार की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास और सम्मान की भावना रखना जरूरी है। मॉर्निंग वॉक करना या एक्सरसाइज करना आपको चुस्त दुरुस्त रखेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी।

 

वृष –
दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद होगी। सिर्फ खुद को अपडेट रखें और पॉजिटिव रहें। कर्म प्रधान होने से स्वत: ही भाग्य प्रबल हो जाएगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्रों में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर कुछ गलती होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से बचें वरना इस वजह से तनाव भी रहेगा और आपके कार्यों में भी बाधाएं आएगी। कारोबारी मामलों में दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय सफल रहेंगे, परंतु अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। प्रतिद्वंद्वियों के साथ कंपटीशन करने में आपका समय और पैसा ही बर्बाद होगा। परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और साथ-साथ व्यतीत करने के लिए जरूर निकालें। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। मौसम के प्रभाव की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेद पर विश्वास रखें।

 

मिथुन –
आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही किसी टेंशन से राहत मिलने वाली है और आप अपने सामाजिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेंगे। किसी वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको बहुमूल्य उपहार भी मिल सकता है। घर में किसी सदस्य के विवाह हेतु अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूलता की स्थिति बनेगी हालांकि आप अपने मनोयोग से उन पर काबू पा लेंगे। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। बिजनेस की गतिविधियां पहले की तरह ही रहेंगी। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से मेहनत करना जरूरी है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत के साथ-साथ टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान देना होगा। पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम प्रसंग में और अधिक मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है।

 

कर्क –
आज किसी दीर्घकालिक योजना पर कार्य शुरू हो सकता है। परिजनों का भी सहयोग बना रहेगा। काम काज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ विरोधाभासी स्थिति बन सकती है, सचेत रहें तथा नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोएं तथा अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में व्यस्त रहें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी परीक्षा के परिणाम को प्रभावित करेगी।
व्यावसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम रहेंगी। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो कि भविष्य में काम आएंगे। ऑनलाइन संबंधी व्यवसाय में कुछ फायदा हो सकता है। नौकरी में आज कार्यभार कुछ हल्का रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ ना कुछ उपहार लाना सबको खुशी प्रदान करेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। खानपान के प्रति विशेष रूप से ध्यान रखें। गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें।

सिंह –
अपनी दिनचर्या को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। युवाओं की आध्यात्म से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला फंसा हुआ है तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। ध्यान रखें कि झूठ का सहारा लेकर खुद को सही साबित ना करें, वरना आपका मान-सम्मान प्रभावित होगा। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से खर्च की स्थिति बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती है। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। घर में सभी सदस्यों का आपसी सामंजस्य बने रहने से सुखद माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग पर जाने के अवसर सुलभ होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अत्यधिक दिमागी कार्य की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है।

 

कन्या –
आज दिनचर्या बहुत ही व्यस्त रहेगी। अपनी मुश्किलों को भूलकर काम पर फोकस करना आपको सफलता देगा और सकारात्मक बने रहने से किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए खर्चों पर काबू पाना होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बहुत ही सावधानी से करें, नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। अगर विदेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।व्यावसायिक गतिविधियों मैं कोई भी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत विश्वास न करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। नौकरी में आपका मैनेजमेंट बेहतर बना रहेगा। वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। कुछ समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में भी जरूर व्यतीत करें। मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।

 

तुला –
आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ प्लान बनेंगे। पिछले कुछ समय से चल रहा कोई पारिवारिक मामला सुलझाने का अनुकूल समय है। अपने दोस्तों तथा जानकारों के साथ फोन और मीडिया द्वारा अधिक से अधिक संपर्क में रहें। यह संपर्क आपके लिए उन्नति के नए मार्ग भी खोल सकते हैं। युवाओं के लिए यह समय बहुत ही सूझबूझ से व्यतीत करने का है। अपनी योजनाओं पर पूरी तरह से विचार करके ही उस पर कार्य करें। पब्लिक प्लेस पर कुछ विवादित स्थिति बन सकती है। क्रोध और ईगो जैसी कमियों पर काबू पाना जरूरी है। कारोबार को लेकर कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परंत बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। भविष्य को लेकर बड़े निवेश संबंधी कोई कार्य भी होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी का एक दूसरे से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपने स्वभाव में बदलाव लाना और सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपकी स्वयं की लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। एलर्जी की समस्या बढ़ने ना दें तथा उचित इलाज लें।

 

वृश्चिक –
सकारात्मक बने रहें, निस्संदेह आपके कार्य बनते जाएंगे। पारिवारिक वाद-विवाद को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी मित्र से मन की बात को साझा करने से कोई मार्गदर्शन ही मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा, जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। बिना जानकारी हासिल किए किसी भी खास नतीजे पर ना पहुंचें। खर्चों की अधिकता की भी स्थिति बन रही है, इसलिए नफा-नुकसान को समझना होगा। विद्यार्थी तथा युवा अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम ना मिलने पर अपना मनोबल बनाए रखें तथा पुनः प्रयास करें। व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई गतिविधियों पर विचार विमर्श होगा। अगर किसी डील के सिलसिले में पार्टी से मिलने जा रहे हैं तो अपना प्रजेंटेशन अच्छा रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आर्डर आ सकता है। साथ ही तरक्की भी संभव है। पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखने से संबंध मजबूत होंगे। कभी-कभी ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। योगा, मेडिटेशन के लिए भी दिन में कुछ समय निकालना जरूरी है।

 

धनु –
अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी। जो युवा विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके कार्य सहजता से बनते जाएंगे। आज आपकी भाषा शैली में कुछ कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अपनी इस कमजोरी पर काबू रखें। कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग भी जरूर करें। इस समय वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। व्यवसाय में परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, बेहतर होगा निर्णय स्वयं ही लें। आर्ट और क्राफ्ट से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। अपने व्यावसायिक फाइलें और पेपर संभालकर रखें। अधिकारियों के साथ ऑफिशियल मीटिंग सक्सेसफुल रहेगी। घर में खुशहाली रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। किसी भी तरह का व्यसन करने से परहेज करें। व्यस्तता के बावजूद अपनी दिनचर्या और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।

 

मकर –
आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो कि आगे चलकर बहुत ही फायदेमंद भी साबित होंगी। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। क्रोध आने जैसी परिस्थितियां बनेंगी, अपनी भावनाओं पर काबू रखें, क्योंकि ससुराल पक्ष के किसी संबंधी के साथ भी वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती है। अगर किसी कारणवश यात्रा करनी पड़ सकती है तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम हासिल होंगे। आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर लें, वरना कोई पेनल्टी वगैरा लग सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार रखें। व्यस्तता के बावजूद अपने दांपत्य जीवन के लिए भी समय निकालना जरूरी है। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। यदि किसी कारणवश बाहर जाना पड़ता है तो अपना खाने पीने का सामान अपने पास ही रखें। अत्यधिक तला-भुना तथा मसालेदार बाजारी खानपान लेने से परहेज करें।

कुंभ –
आज ऐसी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें जिसमें काम करने के साथ-साथ आपके ज्ञान में भी वृद्धि होती रहे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। कुछ समय आत्म मनन और आत्म चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपको अपनी उलझनों का समाधान मिलेगा। दूसरों की बातों तथा व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय ना गंवाएं। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन रहा है तो उसे स्थगित रखें क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कारोबार में बेहतरीन कार्य प्रणाली के उचित परिणाम सामने आएंगे। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में मुनाफे की स्थिति बन रही है। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही ना करें। थकान और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

मीन –
यह समय अपनी दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है, इससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी पड़ोसी के साथ बिगड़े हुए संबंधों को मधुर करने का अनुकूल समय है। वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अनुसरण करें। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल ना दें, यह समय बहुत ही शांति से व्यतीत करने का है। युवा अपनी किसी नाकामयाबी से घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें।
व्यवसाय में इस समय नया कार्य करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन पिछले समय में किए गए निवेश का बेहतर मुनाफा भी मिलने वाला है। मीडिया, ऑनलाइन गतिविधियों से संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में बॉस की सलाह पर गौर करें। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है उन्हें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

Parvatanchal