दुस्साहस: बद्रीनाथ धाम में मामूली कहासुनी पर दुकानदार ने युवकों पर झोंका फायर,मुकदमा दर्ज

दुस्साहस: बद्रीनाथ धाम में मामूली कहासुनी पर दुकानदार ने युवकों पर झोंका फायर,मुकदमा दर्ज
Spread the love

चमोली। बद्रीनाथ धाम में कल देर रात फयरिंग हुई। बताया जा रहा है की कहासुनी के बाद दुकानदार ने युवकों पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। इधर फायरिंग की घटना से धाम में लोग सहमे हुए है। पुलिस ने मामले में दुकानदार के

मामला देर रात 11 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जीएमवीएन रोड में एक दुकान में स्थानीय युवक कपड़े खरीदने के लिए गए। खरीदारी के दौरान युवकों की दुकानदार से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिस पर गुस्साए दुकानदार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा में फायर झों​क दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे। इधर फायरिंग की घटना की बात सामने आने के बाद आज बदरीनाथ में गहमा गहमी रही। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

आज नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव भी बदरीनाथ पहुंची थीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनके सामने भी इस मामले में कार्रवाही की मांग की।
इस मामले में बदरीनाथ थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार विनीत निवासी रुड़की को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही स्थानीय युवाओं की तहरीर मिलने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। नाराज व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में दुकानें भी बंद करवा दी थीं।

उन्होंने बताया कि दुकानदार विनीत की पिस्टल को पुलिस ने सीज कर लिया और उसके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाही की जा रही है। इस मामले में आरोपी दुकानदार विनीत ने स्थानीय युवाओं पर छेड़खानी का आरोप लगाया और कहा कि उसने आत्मरक्षा में हवाई फायर किए।

Parvatanchal