घोषणा: जागरा पर्व पर 18 सितंबर को चकराता और कालसी के स्कूलों में रहेगी छुट्टी

घोषणा: जागरा पर्व पर 18 सितंबर को चकराता और कालसी के स्कूलों में रहेगी छुट्टी
Spread the love

जल्द तैयार होगा महासू मंदिर का मास्टर प्लान: महाराज

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून और उत्तरकाशी ने संस्कृति, धर्मस्व और  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जल्दी ही हनोल स्थित महासू देवता मंदिर का मास्टर प्लान तैयार कर वहां का सुनियोजित विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी अहमदाबाद की डिजाइन एजेंसी आईएनएस को दी गई है।

जौनसार बाबर के प्रमुख तीर्थ स्थल हनोल मंदिर में पूजा दर्शन के लिए हर वर्ष जांगड़े में हजारों श्रद्धालु आते हैं। 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेला पर्व के आयोजन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून के द्वारा विकासखण्ड कालसी व चकराता और मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी ने विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

बांध सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का अंतिम दिन

देहरादून/जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के जयपुर राजस्थान में बांध सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने न्यू साउथ वेल्स ऑस्ट्रेलिया के डैम सेफ्टी इंचार्ज, डेनिश के राजदूत और फ्रेंच राजदूत के प्रतिनिधि से अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बातचीत के दौरान सभी ने उत्तराखंड के बांधों में निवेश करने की बात कही है।

Parvatanchal