शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: शुक्रवार,15 सितंबर 2023

मेषः
आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विपरीत परिस्थिति बनने पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और छोटी-छोटी नकारात्मक बातों से परेशान होने की बजाय समस्याओं का हल ढूंढने का प्रयास करें। राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें। कारोबार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनेगी, इस वजह से कुछ परेशानियां आ सकती हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में बेहतर ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद है। नौकरी में सफलता मिलेगी, मन मुताबिक स्थान परिवर्तन भी संभव है। घर में व्यवस्थित और अनुशासित माहौल रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। तनाव और अस्त- व्यस्त दिनचर्या की वजह से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। योगा और मेडिटेशन को जीवन में शामिल करें।

वृषः
आज आप अपनी रुचि के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे, खुद को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों के मान-सम्मान और आदर में कमी न आने दें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और सहज बने रहें। व्यर्थ की बातों पर किसी से न उलझें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है। ये समय बहुत ही धैर्य और संयम रहने का है। व्यवसाय में अपना पूर्ण योगदान देने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। अच्छी इनकम रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस और अधिकारियों से सराहना मिलेगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जरूर जाएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के लिए भी सजग रहें।

मिथुनः
अभी तक की गई मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने का समय आ गया है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस से संबंधित सरकारी कार्य पूरा हो सकता है। व्यक्तिगत मामलों को लेकर चल रहे तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता पर होगा और कुछ महत्वपूर्ण कार्य हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। नजदीकी संबंधों से मतभेद न होने दें। कारोबारी व्यवस्था अस्त-व्यस्त रहेगी। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। ज्यादा टोका-टाकी की वजह से स्टाफ को परेशानी हो सकती है। अपनी बातों को जीवनसाथी के साथ जरूर शेयर करें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी तालमेल बना रहेगा। बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द और खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही न करें, तुरंत उसका इलाज करें।

कर्कः
परिवार से जुड़े किसी काम को पूरा करने में आपके भरपूर प्रयास रहेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश से संबंधित कोई समस्या हल होने की संभावना है। आपकी लापरवाही और आलस की वजह से किसी मित्र या संबंधी का नुकसान होने की आशंका है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें। व्यवसाय से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना आर्थिक दृष्टि से बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपके निर्णय सर्वोपरि भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी रुके हुए कार्य में गति आएगी। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और पारिवारिक व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव करें। कोई इंफेक्शन या खांसी, जुखाम से परेशान रहेंगे।

सिंहः
अनुकूल ग्रह स्थिति है। आपके कार्य बेहतर तरीके से पूरे होते जाएंगे, इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको सुकून मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। स्वार्थ से क्षणिक लाभ मिल सकता है। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। युवा आलस और मौज-मस्ती में समय व्यर्थ न करें, इससे आपका नुकसान होगा। कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी, कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रुकी हुई पेमेंट पाने की कोशिश करनी होगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कार्य आगे बढ़ेंगे। ऑफिस के सहयोगियों के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए विश्वास बना रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। दवाइयों की अपेक्षा व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें। सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार भी अपने ऊपर न लें।

कन्याः
आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी। कुछ प्रतिस्पर्धियों में जलन की भावना आएगी, जो कि आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सावधानी बरतें और दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को सावधानी से करने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अपनी मेहनत के उचित रिजल्ट प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके लिए अपनी कार्य प्रणाली और व्यवस्था में समय अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी की अस्वस्थता के कारण घर के कार्यों में अपना सहयोग देना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दोपहर बाद आलस और थकान हावी हो सकते हैं। तनाव से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

तुलाः
उत्तम समय है। दिन ऊर्जा से भरपूर और प्रफुल्लित बना रहेगा, बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के नकारात्मक स्वभाव की वजह से समस्या रहेगी। इस समय वाणी और गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अपने करियर के साथ लापरवाही न करें। कारखाने, फैक्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी, बेहतर आर्डर भी मिलेंगे। सरकारी नौकरी में किसी भी अनुचित कार्य में दिलचस्पी न लें, कोई इंक्वायरी हो सकती है। पति-पत्नी बच्चों की समस्याओं को शांति से समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। योगा और मेडिटेशन करें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

वृश्चिकः
आज कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। किसी के साथ विरोधाभासी स्थिति का मुकाबला करने में आपको पूरा जोर लगाना होगा। किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। खर्च की अधिकता की वजह से आर्थिक समस्या बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें। व्यवसाय के लिए और अधिक गंभीरता से मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि आप अपनी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी करेंगे। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। कड़ी मेहनत करें। बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। जीवन साथी और परिवार का उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। गलत आदतों और गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर हो सकता है।

धनुः
सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। नकारात्मक स्थिति बनने पर उससे घबराने की बजाय मुकाबला करें, वर्ना आपके मनोबल में कमी आएगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा लोन लेना या उधार लेना दिक्कत में डाल देगा। कोई भी कार्य करने में ज्यादा सोच-विचार न करें, अन्यथा समय हाथ से निकल सकता है। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि फोन के माध्यम से कार्य चलते रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में उचित सफलता मिलेगी। रिस्क प्रवृत्ति के कामों से दूर रहें और फाइनेंस संबंधित कार्यों में भी सावधानी बरतें। घर का वातावरण सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह में बदलने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है।

मकरः
आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी काम में रिस्क न लें, क्योंकि बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। घर के बुजुर्गों का मान-सम्मान बनाए रखें। उनकी सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए प्रयासों को और ज्यादा बढ़ा दें। कार्यस्थल पर दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद ही व्यवस्था बनाकर रखें और अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें, क्योंकि किसी प्रकार की गलतफहमी से नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा लोग अपना कार्य समय पर पूरा करें, वर्ना अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में आपसी प्यार और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों से समझौता न करें। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। कुछ समय एकांत और प्रकृति के बीच अवश्य व्यतीत करें।

कुंभः
पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है। आर्थिक स्थितियों में कुछ उठा-पटक रहने से परेशान रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण घर-परिवार के माहौल में नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक झुकाव होने से कुछ व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं। अगर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। आपकी बौद्धिक क्षमता और कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। महिलाओं से संबंधित व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा। पारिवारिक जीवन में गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती है। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

मीनः
आज चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष मुद्दों पर बात भी होगी। लेनदेन संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें या बहुत ही सावधानी रखें, अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ न लें। उसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर होगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। युवाओं को अपने भविष्य को लेकर और ज्यादा सजग रहना होगा। कारोबारी मामलों में आपके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर साबित होंगे और तरक्की के अवसर मिलेंगे। अगर पार्टनरशिप या खुद का कोई नया व्यवसाय शुरू करने का प्लान है तो समय उत्तम है। नौकरी में इस बात का ध्यान रखें कि किसी अधिनस्थ कर्मचारी की वजह से आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचने के लिए असंतुलित खानपान से बचें। कुछ समय व्यायाम में व्यतीत करें।

Parvatanchal