दुस्साहस: साथियों के साथ होम स्टे में ठहरे युवक की हत्या से सनसनी, शव को बैड के नीचे छुपा कर साथी फ़रार
देहरादून। मसूरी में भट्टा गांव के पास स्थित एक होम स्टे में एक युवक की हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव बेड के नीचे छिपाया और फरार हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मृतक युवक के गले में चोट के निशान हैं। कमरे में कई जगह खून के धब्बे भी पड़े हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
होटल संचालक ने बताया कि नौ सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उनमें एक युवती भी शामिल थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

